ब्रेकिंग
कमजोर मॉनसून से भाखड़ा डैम का जलस्तर गिरा, BBMB ने 3 राज्यों को जारी किया अलर्ट लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर हथियार के बल पर लूटपाट, वैगनआर से रास्ता रोककर छीनी सोने की अंगूठी लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM का शटर तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास: मशीन में की भारी तोड़फोड़, 2 न... पंजाब में थमी मॉनसून की रफ्तार: 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, फिरोजपुर में पारा 37°C पार; जानें म... पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ... लुधियाना नगर निगम FNCC चुनाव में बड़ा बदलाव: हाथ खड़े करवाकर नहीं होगा मतदान, आज सिर्फ नामांकन; विधा... जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थरों से कुचलकर हत्या: मकसूदां पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा... अमृतसर व जालंधर से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव; ढंडारी कलां स्टेशन पर 31 दिसंबर तक ... लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ...
धार्मिक

10 या 11 अप्रैल भारत में कब मनाई जाएगी ईद, ऐसे दूर करें अपना कंफ्यूजन

इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीने खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. क्योंकि कुछ ही दिनों में ईद-उल-फितर के त्योहार के साथ रमजान का महीना खत्म हो जाएगा. इस्लाम धर्म में रमजान और ईद-उल-फितर सबसे पाक त्योहार माना जाता है, इसे मीठी ईद भी कहा जाता है, जो अपने साथ कई मायनों पर रहमत ले आता है, इस्लाम धर्म मानने वालों के लिए ये महीना मुबारक और अव्वल होता है. वहीं, ईद-उल-फितर त्योहार के दौरान लोग एक-दूसरे को गले मिलते हैं. खुशियों का इजहार करते हैं और अल्लाह से रहमत और बरकत की कामना करते हैं.

अगर आपको ईद-उल-फितर का त्योहार की 10 या 11 तारीख को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो यहां पर आपको सही तारीख के बारे में जानकारी दे रहे हैं कि ईद-उल-फितर का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक एक महीने के रमजान के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार आता है. ईद-उल-फितर और रमजान दोनों ही त्योहार की तारीख चांद देखकर ही तय की जाती है. इस साल के रमजान का चांद 11 मार्च को देखा गया था और इसी दिन से तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है, इसके बाद 12 मार्च 2024 से रोजा रखा गया था यानी रमजान का महीना शुरु हो गया था.

जानें क्या है मान्यता

ऐसी मान्यता है कि इस्लाम धर्म में चांद के दिखने के बाद ही ईद की तारीख तय की जाती है. ईद चांद को देखने के अलगे दिन मनाई जाती है, लेकिन सरहद पार कई देशों में ग्लोबल टाइमिंग की वजह से एक दिन पहले ही मना लिया जाता है. यही वजह है कि अरब देशों में भारत से एक दिन पहले रमजान, ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा मनाई जाती है.

कब मनाई जाएगी ईद?

इस साल 2024 में ईद-उल-फितर की तारीख चांद के दिखने के बाद ही तय होगी, इसलिए इसकी सही तारीख अभी तय नहीं की गई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मुस्लिम समाज के लोगों का 29वां रोजा पूरा होने पर चांद निकल आता है तो ईद 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी. वहीं अगर 30वां रोजा पूरा होने पर चांद दिखता है, तो ईद 11 अप्रैल मनाई जाएगी. ईद की तारीख एक दिन पहले चांद के दिखने के बाद ही तय की जाती है.

Related Articles

Back to top button