ब्रेकिंग
Bemetara News: नवागढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन; श्मशान की जमीन पर बने आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर MCB Road Accident: NH-43 पर खड़े कंटेनर से टकराई बाइक; 3 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर Durg News: शिवनाथ नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत; केरल निवासी वेटर नहाने के दौरान गहरे पानी ... International Karate Championship 2026: सिंगरौली के नन्हे योद्धाओं का बड़ा कारनामा; कलेक्टर ने किया स... Ratlam Chakka Jam: 2 घंटे तक सैलाना रोड पर लगा लंबा जाम; हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किय... MPESB Exam Cancelled: मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें ... Sagar Crime News: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमडी ड्रग्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, बड़े गिरोह क... Morena News: कुत्तों के खौफ से तालाब में कूदी महिला; 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप...
मध्यप्रदेश

हाजिरी कटवाने को लेकर दो शासकीय अधिवक्ताओं में विवाद

ग्वालियर । न्यायिक प्रणाली में जिम्मेदारी भरा दायित्व निभाने वाले अधिकारी भी इन दिनों विवादों में घिरे नजर आते हैं। जिला एवं सत्र न्यायालय के दो शासकीय अधिवक्ताओं में गुरुवार को जमकर झगड़ा हुआ। यहां बात एजीपी मिनी शर्मा और जीपी विजय कुमार शर्मा की बात की जा रही है। मिनी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विजय शर्मा ने उन्हें परेशान करने के इरादे से एक जमानत के मामले में उनकी उपस्थिति दर्ज किए जाने के बाद हटवाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी।

जब मिनी शर्मा ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी यह कोर्ट आपको सौंपी नहीं है, मैं फैसला लूंगा कि कौन किस कोर्ट में काम करेगा और किसमें नहीं। जब मिनी शर्मा की उपस्थिति नहीं दर्ज हुई तो दोपहर लगभग तीन बजे के समय पर वह गुस्से में विजय शर्मा के चैंबर में जा पहुंची जिसके बाद वहां जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। मिनी शर्मा का आरोप है कि विजय शर्मा ने उनसे अभद्र तरीके से बातचीत की है। वहीं जब इस मामले में विजय शर्मा से उनका पक्ष जाना तो उन्होंने बताया कि कोर्ट में बीते दिनों में कुछ बदलाव हुए हैं। जिस कोर्ट में पंचम एडीजे की अदालत लगती थी उसमें अब दूसरे एडीजे की कोर्ट लगने लगी है। जिसके लिए अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है। मिनी शर्मा बिना अनुमति के किसी मामले में अपनी हाजिरी दर्ज करवा रही थी। यह नियमों के खिलाफ है, इसलिए मैंने उनकी हाजिरी डाले जाने का विरोध किया।

बहोड़ापुर में पकड़ी 40 ग्राम ब्राउन शुगर

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में नशे के दो सौदागरों को पुलिस ने देर रात पकड़ा। इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पकड़ी गई ४० ग्राम ब्राउन शुगर की कीमत लाखों में बताई गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपितों से पूछताछ जारी थी और पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। लंबे समय बाद पुलिस ने ब्राउन शुगर पकड़ी है। यह बाहर से लाई गई थी। उत्तर प्रदेश के बड़े सप्लायरों के ज़रिए यह नेटवर्क ऑपरेट हो रहा था। इधर आधी रात जुए के अड्डे पर दबिश, 14 पकड़े: बिजौली क्षेत्र में जुए के अड्डे पर आधि रात को दबिश दी गई। यहां से14 लोगों को पकड़ा गया है। इनके पास से करीब 1.54 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button