ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
देश

‘जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा’, चुरू में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। 10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी।

मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की
पीएम मोदी ने कहा, “हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर….सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। मेरी मुस्लिम माताओं और बहनों को समझना चाहिए कि तीन तलाक उनके जीवन के लिए खतरा था। मोदी ने न केवल आपकी रक्षा की है, बल्कि मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है।”

जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है
उन्होंने कहा, ‘‘दस साल में जो हुआ… लोग तो कहते हैं कि बहुत कुछ हुआ। पहले की सरकारों की तुलना में बहुत कुछ हुआ। लेकिन मोदी के मन की बात मैं आज चुरू में बता देता हूं …. जो अब तक हुआ है वह तो ट्रेलर है ट्रेलर।” ‘ऐपेटाइज़र’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये जो मोदी ने किया है न, वह तो ऐपेटाइजर है ऐपेटाइज़र… अभी तो पूरी खाने की थाली बाकी है। बहुत कुछ करना है भाइयो। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।” मोदी चुरू में पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा
राजस्थान में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा। 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा पहले चरण में 19 अप्रैल को जबकि बाकी 13 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button