ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
टेक्नोलॉजी

Google Map मुफ्त में दिखाता है आपको राह, फिर गूगल कैसे करता है मैप से कमाई

Google Map: रास्ता ढूड़ने के लिए अक्सर हम गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं, गूगल अपनी मैप सर्विस को यूजर्स को फ्री में उपलब्ध कराता है. फिर गूगल मैप सर्विस को देने के खर्च को कैसे उठाता है? अगर आपने इस बारे में कभी सोचा है तो आपको निश्चित इसका जवाब नहीं मिला होगा. अगर ऐसा है तो और ज्यादा इस बारे में गूगल सर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको गूगल मैप के जरिए गूगल की कमाई का तरीका बताने जा रहे हैं.

दरअसल गूगल मैप में कई ऐसी चीज भी दिखाई जाती है जो बेशक आपके काम की तो होती है, लेकिन गूगल इनको दिखाने के लिए पेमेंट लेता है. जिसके जरिए गूगल अपनी मैप सर्विस के मेंटेनेंस का खर्च निकालता है और यूजर्स को इसके बारे में पता भी नहीं चलता. तो आइए जानते हैं गूगल मैप पर किन चीजों के लिए कंपनी यूजर्स की जगह दूसरों से पेमेंट लेती है.

कैसे काम करता है गूगल मैप?

गूगल मैप की कमाई का जरिया जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि गूगल मैप कैसे काम करता है? गूगल मैप के इस समय दुनिया में 154 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. गूगल मैप 5 तरीकों से काम करता है. गूगल सबसे पहले ज्योग्राफी मैपिंग से काम करता है, जिसमें सरकारी संस्थाओं से ज्योग्राफी मैप का डाटा कलेक्ट करता है. जिसमें वन विभाग, रेल विभाग, भूवैज्ञानिक विभाग जैसे कई विभाग से डेटा कलेक्ट करता है.

एरियल व्यू के लिए इमेज पार्टनर

गूगल मैप एरियल व्यू इमेज के लिए इमेज पार्टनर का यूज करता है, जिसमें गूगल मैप पर हाई क्वालिटी की इमेज के लिए सेटेलाइट और एयरक्राफ्ट से इमेज ली जाती है. गूगल मैप के द्वारा इसपर मोटा खर्च किया जाता है.

ट्रांजिट पार्टनर

गूगल मैप ट्रांजिट पार्टनर की भी मदद लेता है, इसके जरिए रोड़ पर यातायात की सटीक जानकारी मिलती है. ट्रांजिट पार्टनर के तौर पर गूगल सरकारी एजेंसी की मदद लेता है, जो गूगल को ट्रैफिक की पलपल की जानकारी मुहैया कराता है. साथ ही इसमें बस, रेल स्टॉप सहित कई जानकारी मिलती हैं.

मोबाइल के ज़रिए सूचना

गूगल मैप हमारी लोकेशन के डाटा को कलेक्ट करता है. GPS के कारण गूगल मैप ट्रैफिक और शॉर्ट कट जैसी सुचना प्रदान करता है. इसके साथ ही कई यूजर अपनी सूचना गूगल मैप को प्रदान करते हैं.

कैसे होती है गूगल मैप की इनकम?

गूगल अपनी मैप सर्विस के लिए यूजर्स से किसी तरह का पेमेंट नहीं लेता. लेकिन फिर भी मैप के जरिए गूगल की बहुत मोटी कमाई होती है. इसमें गूगल मैप का कमाई का सबसे पहला जरिया विज्ञापन हैं, जिसमें गूगल टॉप सर्च या टॉप प्लेस का विकल्प दिखाता है. इसमें कुछ लोकप्रिय जगह मेंशन होती हैं, इनको पिन करने के लिए गूगल मैप पेमेंट लेता है जो उसकी कमाई का जरिया है.

इसके अलावा आज के समय में जोमैटो, रेपिडो और उबर जैसी एप सर्विस प्रोडक्ट की डिलीवरी के लिए गूगल मैप का सहारा लेती हैं. जिसको गूगल मैप API कहा जाता है. गूगल इसके लिए इन एग्रीगेटर से भुगतान लेता है. जिसमें गूगल ने मैप API के लिए एक फीस तय की हुई है. इसके साथ ही गूगल मैप ने कई बिज़नेस से पार्टनरशिप की हुई है. अगर आप लोकेशन सर्च करेंगे तो आपको कैब का ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन में उबर आएगा जिसकी मदद से आप कैब बुक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button