ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार, जर्मनी-कनाडा में भी मिले संदिग्ध मरीज

बीजिंग: चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है जबकि 2714 लोग इसकी चपेट में हैं। प्रांत के स्वास्थ आयोग ने इसकी सूचना दी। वहीं कोरोना वायरस जर्मनी और कनाडा तक पहुंच गया है। देशभर में इस बीमारी से मरने वालों का ताजा आकंड़ा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुल 106 लोगों की मौत हुई है। बयान में कहा कि हुबेई प्रांत में अभी तक कोरोना वायरस 2714 लोग ग्रस्त हैं जिनमें से 1590 लोग वुहान में प्रभावित हुए हैं जबकि इससे 100 लोगों की मौत हुई है जिनमें 85 लोग वुहान में मरे हैं। सोमवार तक हुबेई प्रशासन ने 1291 मामले दर्ज होने की पुष्टि की थी जिसमें से 24 की मौत हुई थी।

जर्मनी में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि
जर्मनी में सोमवार की देर रात कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। बवारिया के स्वास्थ्य प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। बवारिया के स्वास्थ्य प्रशासन ने प्रेस नोटिस जारी कर कहा कि कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति स्टार्नबर्ग का रहने वाला है। बवारिया स्वास्थ्य एवं फूड सेफ्टी दफ्तर ने कहा कि मरीज का इलाज चल रहा है और उसे अलग रखा गया है।

कनाडा में कोरोना वायरस
ओटारियो के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री पैटी हाजडु ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। हाजडु ने कहा कि अभी तक ओंटारियो से पहला मामला सामने आने की पुष्टि हुई है और दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति और उसकी पत्नी 14 दिन पहले चीन के वुहान शहर गए थे जिसके बाद उन्हें इसकी शिकायत हुई। ओंटारियो में इस रोग के 19 मामले सामने आने के बाद जांच की जा रही है जिनमें से दो लोगों में इसकी पुष्टि की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button