ब्रेकिंग
Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार... Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए...
मध्यप्रदेश

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, नीलगाय से टकराकर पलट गई कार, दो महिलाओं समेत 3 की मौत…

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आपको बता दें कि धार जिले से उज्जैन दर्शन और स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पलट गई और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह घटना देपालपुर के पेमलपुर के पास हुई है। धार जिले के रहने वाले लोग उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कार श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। अचानक स्पीडब्रेकर आ जाने के करण ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और कार सड़क के किनारे नील गायों के झुंड से टकरा गई।

इसके बाद कार पलट गई आपको बता दें कि इस कार में आठ लोग सवार थे। इस हादसे में मौके पर ही दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं। जबकि एक घायल को हल्की चोट आई। वहीं ड्राइवर सुरक्षित बच गया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल इलाज के लिए देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और यहां से घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button