ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
उत्तरप्रदेश

UP में पहले चरण की वोटिंग ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, दूसरे राउंड के लिए बनाई ये रणनीति

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत लोकसभा की आठ सीटों पर मतदान हुआ. अब दूसरे राउंड में 26 अप्रैल को भी आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पिछले चुनाव से करीब छह प्रतिशत वोट कम पड़े. आठ में से लोकसभा की पांच सीटों पर तो 60 प्रतिशत भी वोट नहीं पड़े. इसके बाद से बीजेपी कैंप का टेंशन बढ़ गया है. पार्टी ने वर्चुअल मीटिंग कर कुछ बड़े फैसले किए हैं.

बीजेपी ने हर कार्यकर्ता को 10 वोट निकालने की जिम्मेदारी दी है. अगले राउंड में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर पार्टी का फोकस है. इसके लिए पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्षों तक की रणनीति बनाई गई है. पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन संपर्क कर बूथ तक पहुंचाने का काम दिया गया है. कार्यकर्ताओं के साथ पन्ना प्रमुख एक-एक वोटर से संपर्क करेंगे.

मतदान से पहले दो से तीन बार वोटरों से संपर्क करने को कहा गया है. बीजेपी कार्यकर्ता बाहर रहने वाले मतदाताओं की लिस्ट बनाकर उन्हें घर बुलाने का प्रयास करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शक्ति केंद्र से अभियान की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है. बीजेपी ने यूपी में प्रदेश भर के बूथ, जिला, क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं. दलित वोटरों को बूथ तक लाने के लिए अलग से अभियान चलाने का फैसला हुआ है.

मौसम भी बना चिंता का सबब

उधर, मौसम भी सभी पार्टियों के लिए चिंता का सबब बन गया है. पहले चरण की वोटिंग के बाद हीट वेव और भयंकर गर्मी की वजह से वोटरों के उत्साह में कमी है. बीजेपी इससे निपटने के लिए अलग रणनीति पर काम कर रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी शाम में वोटिंग का समय बढ़ने का आग्रह चुनाव आयोग से कर सकती है.

सभी पोलिंग बूथ पर पानी टेंट और कूलर का अनिवार्य रूप से इंतजाम हो, साथ ही सुबह के समय में ज्यादा से ज्यादा पोलिंग हो इस पर ध्यान दिया जाएगा. बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वो सुबह में ज्यादा से ज्यादा वोटरों को बूथ तक लाने की कोशिश करें ताकि लोगों को गर्मी/लू का सामना न करना पड़े.

Related Articles

Back to top button