ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
मध्यप्रदेश

जबलपुर के खजरी खिरिया बायपास में गोदाम में धमाके, जनहानि की आशंका

जबलपुर। शहर के खजरी खिरिया बाईपास में एक गोदाम धमाके के साथ उड़ गया। यह गोदाम समीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। गैस कटर वाले सिलेंडर में कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम ढह गया। गोदाम में लगी लोहे की शटर कई टुकड़ों में 100 मीटर दूर पाई गई। जनहानि की आशंका। कई लोगों के दबे होने की आशंका। मौके पर मनुष्यों के कटे अंग भी मिले हैं।

1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए

गैस सिलिंडर कटर के धमाके की आवाज से दहला। शमीम कबाड़ी का बताया जा रहा है। धमाके से भूकंप जैसा एहसास। आसपास के भवनों को भी पहुंची क्षतिगोदाम की शटर 100 मीटर दूर पाई गई। इससे धमाके का अंदाजा लगाया जा सकता है कबाड़ में हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि लगभग 1 किलोमीटर तक के लोग घर से बाहर आ गए।

एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों में दरार

 

खजरी खिरिया बाईपास के पास हुए जबरदस्त विस्फोट की वजह से वहां पर आसपास करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक में मौजूद घरों की दीवारों कारखाने आदि आवासी मकान में दरारें आ गई और घर भी बहुत से डैमेज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कबाड़ का काम करने वाले शमीम से संबंधित है. फैक्ट्री परिसर बड़े भूभाग पर स्थित है, जहां पर एक हिस्से में नट बोल्ट जैसे सामान के निर्माण की यूनिट है, इस परिसर में धर्म कांटा भी है. इसके इसके अलावा परिसर के बड़े हिस्से में कबाड़ का सामान एकत्रित किया जाता है।

विस्फोट के वक्त अंडर थे कई मजदूर

 

जिस वक्त विस्फोट हुआ उसे वक्त फैक्ट्री में अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे. घटना के दौरान उनके हताहत होने की आशंका. विस्फोट के बाद मलबे में मानव के कटे हुए अंग मिले हैं. इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस विस्फोट में मजदूर के जान माल की क्षति हुई है. कुछ मजदूर के घायल होने की सूचना है, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button