ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
मध्यप्रदेश

भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक-एक सीट पर नजर रखे हुए है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुटबाजी समाप्त कराने के साथ ही पार्टी से बाहर किए गए नेताओं व कार्यकर्ताओं की घर वापसी कराने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के मप्र-छग के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं से बंद कमरे में बातचीत की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होंने नेताओं का पक्ष जाना और संकेत दिए कि जल्द उनकी भाजपा में वापसी हो सकती है।

बागी नेताओं ने जामवाल से कहा कि वे पहले भी भाजपा के थे और अब भी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिताने के लिए पार्टी का काम तो करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें काम करने से रोका जा रहा है। जामवाल ने एक-एक नेता से बात की।

बंद कमरे में हुई बैठक में ये नेता रहे मौजूद

शहर के गुप्त स्थान पर बंद कमरे में हुई बैठक में मप्र-छग के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिन बागियों से चर्चा की उनमें पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राजेंद्र जोशी, रमेश पाटीदार, अनिल राठौड़, विनोद चौधरी, योगेश्वर पाटिल, नाना पाटिल, प्रवीण शहाणे, लक्ष्मण महाजन, विनोद पाटिल, सौरभ पाटिल, प्रदीप पाटिल, उमाकांत चौधरी के साथ ही जिला संगठन प्रभारी कल्याण अग्रवाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button