ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
विदेश

व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर का आयोजन पिछली रात यानी 27 अप्रैल को किया गया. इस साल हुए इस डिनर का आयोजन काफी अलग परिस्थितियों में हुआ. हर साल होने वाले इस डिनर में पत्रकार, राजनेता और कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं. लेकिन इस बार के डिनर में फिलिस्तीनी पत्रकारों ने डिनर को बॉयकॉट करने का ऐलान किया था. WHCA पत्रकारों का एक संगठन है जो व्हाइट हाउस और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को कवर करता है.

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) पत्रकारों का एक संगठन है जो व्हाइट हाउस और अमेरिका के राष्ट्रपति को कवर करता है. इस डिनर में वीआईपी मेहमानों की लंबी लिस्ट तैयार की गई थी, जिसमें सबसे पहला नाम राष्ट्रपति जो बाइडेन का था. इस हफ्ते की शुरुआत में काफी संख्या में फिलिस्तीन पत्रकारों ने अपने अमेरिकी सहयोगियों के लिए एक ओपन लेटर जारी किया, जिसमें आयोजित हुए डिनर को बॉयकॉट करने की अपील की गई थी.

फिलिस्तीन पत्रकारों ने जारी किया लेटर

फिलिस्तीन पत्रकारों के जारी किए गए इस लेटर में कहा गया कि हम सभी के पास पत्रकारों की ईमानदारी को बनाए रखने के लिए सत्ता के सामने सच बोलने की एक अनोखी जिम्मेदारी है. डर और प्रोफेशनल चिंता के लिए चुप रहना बिल्कुल गलत है इसे अस्वीकार किया जाएगा, जबकि गाजा में पत्रकारों को उनके काम के लिए हिरासत में लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है और कितने पत्रकारों को मार दिया जा रहा है.

इस जंग में 97 पत्रकारों की हुई मौत

न्यूयॉर्क स्थित पत्रकारों की सुरक्षा समिति (Committee for the Protection of Journalists) के मुताबिक, इजराइल और हमास के बीत 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने होने के बाद कम से कम 97 पत्रकारों को मार दिया गया, जिसमें से 92 फिलिस्तीनी पत्रकार थे और 16 लोग घायल हो गए थे. बॉयकॉट के ऐलान के साथ ही एंटी वॉर समूह कोट पिंक ने बताया कि उनका आह्वान डिनर को रोकने के लिए था. उनका कहना था कि इजराइली सेना ने फिलिस्तीनी पत्रकारों को निशाना बनाने और हत्या करने में बाइडेन सरकार की मिलीभगत थी.

एक युद्ध-विरोधी गठबंधन डिनर वाली जगह वाशिंगटन हिल्टन होटल से कुछ ही दूरी पर एक प्रदर्शन की योजना बनाई. सभी प्रदर्शनकारियों ने डिनर में आए प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकारों और मशहूर हस्तियों के लिए “शर्म करो” के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया. चेतावनी देते हुए कहा गया कि यह कार्रवाई अहिंसक होगी लेकिन इसका कोई विवरण नहीं दिया गया. कई महीनों से अमेरिका में इजराइल हमास के जंग को लेकर प्रोटेस्ट किया जा रहा है. इन प्रोटेस्ट में जो बाइडेन को टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वह इस जंग में इजराइल को सपोर्ट कर रहे हैं. प्रोटेस्ट में बिडेन की विरासत नरसंहार है” के नारे लगाए जा रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए इसके साथ ही फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का प्रतीक केफियेह नाम का स्कार्फ भी पहना.

Related Articles

Back to top button