ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां

पंजाब के बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के एक प्रोग्राम के दौरान पार्टी वर्कर्स आपस में भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने आपस में एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं. यह कार्यक्रम एक निजी रिजॉर्ट में रखा गया था. इस घटना के कुछ वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिनमें पार्टी वर्कर्स एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. घटना के बाद पूरे रिजॉर्ट में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से नेताओं को बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में कुछ ही देर बाद बठिंडा से पार्टी की घोषित उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल आने वाली थीं. उनके आने से पहले ही यह विवाद हो गया, जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें वे शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज के पास मौजूद कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे.

हालांकि, विवाद के समय कोई मुख्य नेता मौके पर मौजूद नहीं था. जब विवाद की जानकारी नेताओं को हुई तो उन्होंने कार्यक्रम की स्थगित कर दिया.

Related Articles

Back to top button