ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...
मनोरंजन

टीवी शो ‘MAN VS WILD’ का स्टार्स पर चढ़ा खुमार, रजनीकांत के बाद अब अक्षय कुमार शो में करेंगे धमाका

इन दिनों टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड ( Man vs Wild) बहुत ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। पूरी दुनिया में लोग इस टीवी शो को खूब पसंद करते हैं। बड़े बड़े दिग्गज भी इस शो का हिस्सा बनने को बेताब रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर खबरें आ रही थी कि वह टीवी का सबसे चर्चित सर्वाइवल शो मैन वर्सेज वाइल्ड की शूटिंग पूरी करके बांदीपुर टाइगर रिजर्व से वापस लौट चुके हैं। इसी बीच अक्षय कुमार के फैंस के लिए कमाल की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मैन वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे।
जी हां, अब अक्षय कुमार भी बेयर ग्रिलस के मैन वर्सेस वाइल्ड में नजर आएंगे। इसके लिए एक्टर अक्षय कुमार मैसूर एयरपोर्ट पहुंचे।
बता दें गुरुवार को बंदीपुर में इस एपिसोड की शूटिंग होने वाली है। रजनीकांत और अक्षय के अलग अलग दो खास एपिसोड शूट किए जा रहे हैं।
इसके लिए रजनीकांत सोमवार को चेन्नई से मैसूर के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को पूरे दिन शूट कर रात को चेन्नई लौटे। वहीं रजनीकांत का हिस्सा मंगलवार को शूट होने के बाद बेयर ग्रिल्स का शूट बुधवार को हुआ। अब अक्षय कुमार का हिस्सा कल यानी गुरुवार को शूट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button