ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
महाराष्ट्र

कसाब की नहीं, पुलिसवाले की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत… कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल

महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता और विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार का एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसके बाद सियासत गरमा गई है. विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को गोली किसी आतंकी की नहीं लगी थी बल्कि आरएसएस समर्थित पुलिस अधिकारी की थी. इस चीज को छुपाया गया और देशद्रोही उज्जवल निकम हैं. देशद्रोही को टिकट दिया गया, तो सवाल उठता है कि क्या बीजेपी देशद्रोहियों को समर्थन देने वाली पार्टी है?

दरअसल बीजेपी ने उत्तर मध्य मुंबई से इस बार पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्जवल निकम को उम्मीदवार बनाया है. निकम वही सरकारी वकील हैं, जिन्होंने कसाब को फांसी तक पहुंचाया था. अब कांग्रेस निकम को लेकर सवाल खड़ा कर रही है. निकम के सामने कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड को उम्मीदवार बनाया है. विजय वडेट्टीवार के बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया.

महायुति उज्जवल निकम के साथ- फडणवीस

उन्होंने कहा, ‘हमने उज्जवल निकम जैसे देशभक्त को टिकट दिया है, तो ये विरोधी पक्ष कांग्रेस-एनसीपी के नेता कहते हैं कि उज्जवल निकम ने अजमल कसाब की बदनामी की, अब इनको चिंता किस बात की है अजमल कसाब की, जिसने मुंबई में आकर बम विस्फोट किए. हमारी महायुति उज्जवल निकम के साथ है और इनका महाविकास आघाड़ी अजमल कसाब के साथ है. तुम्हें निर्णय लेना है कि किसके साथ खड़े रहना है?’

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘अब समझ में आ रहा है कि कांग्रेस पार्टी के लिए सीधे पाकिस्तान से दुआएं क्यों आ रही हैं. कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र के सबसे वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पाकिस्तान को 26/11 पर क्लीन चिट दे देते हैं. वे कहते हैं कि शहीद हेमंत करकरे की हत्या पाकिस्तान के आतंकियों ने नहीं बल्कि हिंदुओं ने ही की है और उसे छिपाने का काम उज्जवल निकम ने किया था.’

बीजेपी ने उठाई कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा, ‘वही उज्जवल निकम जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपनी वकालत के माध्यम से आतंकियों को और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को फांसी के तख्ते तक पहुंचाया. उस उज्जवल निकम को वे देशद्रोही कहते हैं. देशद्रोही तो वो हैं जो नक्सलियों को शहीद कहते हैं, जो सेना को बलात्कारी कहते हैं. कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रनीति और राष्ट्रसुरक्षा जैसे मुद्दे पर भी जिस प्रकार से वोटबैंक की राजनीति कर रही है, ये उनके भाजपा विरोध को दिखाता है इसलिए पाकिस्तान लगातार आज कांग्रेस पार्टी के समर्थन में उतर रहा है. अगर ये कांग्रेस पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी बताएं क्या कार्रवाई करेंगे इस नेता पर?’

Related Articles

Back to top button