ब्रेकिंग
एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान मप्र सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 22,098 शासन-संधारित मंदिरों की संपत्ति होगी ऑनलाइन सार्वजनिक दही हांडी का खौफनाक सच, ऊंचाई से गिरे नागेश की टूटी थीं हड्डियां; अब मासिक आर्थिक मदद की गुहार IDFC फर्स्ट बैंक ने दिया ₹5.75 करोड़ के सेटलमेंट का प्रस्ताव, 117 करोड़ के घोटाले में CBI जांच तेज ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;...
मध्यप्रदेश

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में चल रहा है इलाज

गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबियत और बिगड़ गयी है. मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया रविवार को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया.उनका कोलारस एवं शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क का कार्यक्रम था. उसे उन्होंने स्थगित कर दिया और वह भी दिल्ली रवाना हो गये हैं.

बता दें राजमाता माधवी राजे का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. इलके पहले 15 फरवरी को भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. जानकारी के अनुसार माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इन्फेक्शन की शिकायत है. इस कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है. राजमाता माधवी राजे सिंधिया के बेटे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं.

माधवी राजे सिंधिया की तबियत फिर बिगड़ी

बता दें 30 अप्रैल को गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ गई थी. उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली रवाना हो गई थीं और अपना दो मई को दौरा निरस्त कर दिया था. इसके बाद से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से अभी तक वापस नहीं लौटी है. इसका मुख्य कारण राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबियत बताया जा रहा है. रविवार को महाआर्यमन सिंधिया भी दिल्ली रवाना हो गए हैं.

नेपाल राज घराने से है संबंध

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया से माधवी राजे सिंधिया का 1966 में शादी हुई थी. माधवराव सिंधिया से शादी से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी था. मराठी परंपरा के अनुसार बाद में बदलकर उनका नाम माधवी राजे रखा गया था. माधवी राजे सिंधिया का संबंध नेपाल राज घराने से है. उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके थे.

Related Articles

Back to top button