ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

एडवेंचर आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स में प्रोफेशनल्स ने दिखाया अपना हुनर

जबलपुर। व्हीकल फैक्टरी जबलपुर (वीएफजे) के एवीएनएल एक्सट्रीम एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स का आयोजन रविवार को सुबह 09 बजे आरंभ हुआ, यह सिलसिला शाम 05 बजे थमा। इसमें नगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 45 प्रतिभागियों ने रोमांच से लबरेज इस मुकाबले में भाग लिया। वीएफजे के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला ने हरी झंडी दिखाकर इस रोमांचक रेस का शुभारंभ किया। मोटर स्पोटर्स के रोमांच शुरू होने के पहले ही सुबह ट्रैक के आसपास सुबह ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।

एडवेंचर के विजेताओं ने मिनटों में पार की बाधा

 

एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स में शीर्ष स्थान भोपाल के चंद्रशेखर जाधव के नाम रहा। सभी दस बाधा को महज एक मिनट 9 सेकंड में पार बखूबी पार की। दूसरा स्थान जबलपुर के डाक्टर निहित अग्रवाल ने हासिल किया। उन्होंने एक मिनट 13 सेकंड का समय लिया, एक मिनट 17 सेकंड के साथ आकीब हसन को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दिलचस्प है के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिप्सी पर सवार थे।

कीचड़ भरे रास्ते को पार करने में प्रोफेशनल्स को खास दिक्कत आई

दिन भर चले मोटर स्पोर्ट्स के इस रोमांचक इवेंट में महिंद्रा की थार के अलावा टवेरा, जिप्सी सहित अनेक यूटीलिटी स्पोटर्स व्हीकल्स में सवार प्रोफेशनल्स ने अपना हुनर दिखाया। कीचड़ भरे रास्ते को पार करने में प्रोफेशनल्स को खास दिक्कत आई। लेकिन जिप्सी के लिए यह बाधा आसान लगी और मिनटों में इन्हाेने इसे पार कर लिया। थार और टवेरा तो वाटर वेडिंग और वाटर सीलेस को पार नहीं कर पाए तो इन्हें वापस खींचा गया।

ऐसा था ट्रैक

इसके लिए वीएफजे एस्टेट के करीब दो एकड़ में रोड ट्रैक का निर्माण किया गया और प्रतिभागियों को 10 बाधाओं को पार करना था। इसमें सबसे कम समय के साथ बाधाओं को पार करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस इवेंट में सभी प्रतिभागियों ने एक्स्ट्रिम आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स के अत्याधुनिक तकनीकी फीचर जैसे कि रोड क्लियरेंस, डिफेरेंसियल लॉक, सस्पेंशन, ट्रैक्शन इत्यादि का रियल टाइम अनुभव किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रुपिंदर सिंह एवं उनकी टीम ने इस ट्रैक को तैयार किया था तथा इस इवेंट के सफल आयोजन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर वीएफजे की ओर से महाप्रबंधक कमलेश कुमार, आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही फील्ड यूनिट जबलपुर के डीडीजी राजीव जैन एवं तोपगाड़ी निर्माणी से भी अधिकारियों ने शिरकत की थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, गोलू झारिया, रुपेश मिश्रा, अखिलेश्वर नेमा, अभिषेक शर्मा, प्रशांत अहिरवार आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मोहन कुमार साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button