ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

क्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दियाक्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दिया

प्रभास इस वक्त फुल ऑन डिमांड में हैं. उनके खाते में एक-दो नहीं, कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं, ‘द राजा साब’, ‘स्पिरिट’ और ‘सलार 2’ को लेकर भी लगातार बड़े-बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि, ‘सलार 2’ के चक्कर में प्रभास ने फिर से ‘राजा साब’ की शूटिंग रोक दी है. दरअसल पहले प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म पर पहले काम करने वाले थे. लेकिन अब वो ‘सलार 2’ की स्क्रिप्ट तैयार कर ले आए. कहा जा रहा है कि इसी साल के आखिर तक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा.

‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने ‘सलार’ से धमाकेदार वापसी की. फिल्म ने दुनियाभर से 617 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. तभी से लेकर हर किसी को दूसरे इंस्टॉलमेंट का इंतजार है. जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. इसी बीच पृथ्वीराज सुकुमारन ने सलार फ्रेंचाइजी में क्रॉसओवर का बड़ा हिंट दे दिया है.

पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दिया

हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, प्रशांत नील ने मुझे जितनी भी कहानियां सुनाई हैं, उनमें से शिव मन्नार की कहानी सबसे शानदार है. इसमें दूसरे यूनिवर्स के साथ एक अविश्वसनीय क्रॉसओवर भी शामिल है. दरअसल हाल ही में फिल्म का एक साउंडट्रैक रिलीज हुआ है. इसपर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, मैं पृथ्वीराज सुकुमार को शिव मन्नार के रोल में स्क्रीन पर थोड़ा और देखना चाहता था. इसपर पृथ्वीराज सुकुमारन ने ये जवाब दिया.

दरअसल एक्टर के इस हिंट के बाद से ही उनका दूसरी कई फिल्मों से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, शिव मन्नार का शासन काल 1970 के आसपास था. मुझे उम्मीद मत दो KGF X खानसार हो रहा है?

पृथ्वीराज सुकुमारन के हिंट के बाद से ये लगभग कंफर्म हो चुका है कि, ‘सलार’ का रॉकिंग स्टार यश की KGF से तगड़ा कनेक्शन होने वाला है. वहीं, इस फिल्म के बाद प्रशांत नील जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म पर काम करेंगे. जिसका टेटेंटिव टाइटल- NTR31 है. दरअसल केजीएफ भी प्रशांत नील की फिल्में हैं. ‘सलार’ की रिलीज के वक्त ऐसी चर्चा थीं कि, वो भी इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. पर बाद में मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई.

Related Articles

Back to top button