ब्रेकिंग
Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त...
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 25 मई को रिलीज हो रही है. फिल्म का नाम है ‘भैया जी’. इसका ट्रेलर आ गया है. इसमें मनोज बाजपेयी एकदम भौकाली लग रहे हैं. इस फिल्म को किसी टिपिकल साउथ की पिक्चर के जैसे ट्रीट किया गया है. कम से कम ट्रेलर देखकर ऐसा ही लगता है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, आगे के तमाम शब्दों में यही समझेंगे.

# फिल्म को MB100 कहकर प्रचारित किया गया था. ऐसा साउथ में ही होता है. वहां किसी भी एक्टर की फिल्म को उसके नाम और वो जितनी फिल्म कर चुका होता है, उसका नंबर जोड़कर एक टेन्टेटिव टाइटल दिया जाता है. ऐसा ही फिल्म में भी हुआ. साथ ही साउथ की तर्ज पर मनोज बाजपेयी को देसी सुपरस्टार का तमगा दिया गया है.

# ट्रेलर शुरू होते ही एक शख्स ‘भैया जी’ के किरदार को एकदम साउथ फिल्मों के स्टाइल में इन्ट्रोड्यूज करता है. इसके बहुत सारे मीम में बनते हैं. यदि आपने हाल फिलहाल में ‘सलार’ देखी हो तो टीनू आनंद इसमें प्रभास को ठीक वैसे ही इन्ट्रोड्यूज करते हैं, जैसा मनोज बाजपेयी को इस फिल्म में किया जा रहा है.

# फिल्म की कहानी ट्रेलर से जितनी पता चलती है, वो है दो रसूखदार लोगों की. इसमें से एक हैं भैया जी, जिनसे सब खौफ खाते हैं. उनके भाई की हत्या कर दी गई है. इसलिए अब निवेदन नहीं, नरसंहार की बारी है. ट्रेलर में इसकी झलक दिखती भी है. मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में सुविन्दर विकी भी हैं. उनको पिछले साल आई वेब सीरीज ‘कोहरा’ में देखा गया था. इस शो में उन्हें खूब सराहना मिली थी.

# ट्रेलर में मनोज बाजपेयी साउथ हीरोज की तरह स्लोमो एक्शन करते नज़र आ रहे हैं. कमाल ये है कि इसमें वो जंच भी रहे हैं. इसे देखकर लगता है कि ये बंदा कुछ भी कर सकता है. फिल्म में एक्शन के लिए किसी तरह के बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया गया है. सारे एक्शन खुद मनोज बाजपेयी ने ही किए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि इस वजह से उनके शरीर में कई जगह पर चोट आई.

फिल्म का निर्देशन मनोज की पिछली मूवी ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने किया है. इन्होंने ने ही TVF की सीरीज Aspirants को भी डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘भैया जी’ में साउथ फिल्मों की ऐसी नकल की है कि साउथ वाले भी शर्मा जाएं. एक बार को साउथ की दूसरी फिल्में ‘भैया जी’ की कॉपी लगने लगेंगी. मनोज ने ऐसी घोर कमर्शियल फिल्म में बतौर लीड पहली बार हाथ आजमाया है. उनका स्क्रीन प्रेजेंस अच्छा भी लग रहा है. अब देखते हैं फिल्म में वो क्या कमाल करते हैं!

Related Articles

Back to top button