ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी ने एक बार फिर नोटा को वोट डालने की अपील की, कहा- प्रजातंत्र में प्रजा जरूरी है ये बताने के लिए वोट करें

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के भाजपा में जाने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन कांग्रेस ने मैदान में न होते हुए हौसला नहीं छोड़ा है। बल्कि वोट फोर नोटा अभियान छेड़कर भाजपा के लिए मुसिबतें खड़ी कर दी है। आलम यह है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय भी नोटा को लेकर बयानबाजी कर चुके हैं। इसी बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक बार फिर इंदौरवासियों से नोटा को वोट डालने की अपील की है। जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रजातंत्र में प्रजा जरूरी है ये बताने के लिए वोट करें।

जीतू पटवारी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि इंदौर के मतदाताओं, परिस्थितियां कह रही है कि इंदौर की जनता राजनीतिक स्वच्छता के लिए वोट करे, जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने के लिए वोट करे, दलबदलुओं को सबक़ सिखाने के लिए वोट करे, इंदौर का शीश उठाने के लिए वोट करे, अपने वोट की ताक़त बचाने के लिए वोट करे, प्रजातंत्र में “प्रजा” ज़रूरी है ये बताने के लिये वोट करे। नोटा भी एक क़ानून प्राप्त विकल्प/शक्ति है, समझदारी से उपयोग करें और ख़रीद फ़रोख़्त के खिलाफ अपना सबसे बड़ा फ़ैसला सुनायें।

Related Articles

Back to top button