ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में सरकारी बंगलों पर काबिज नेताओं और संस्थाओं पर करोड़ों का किराया बकाया: संपदा संचालनाल... उत्तर प्रदेश की बिरहा गायिका रुचि यादव के वायरल वीडियो पर गरमाया माहौल: भगवान शिव और विष्णु पर कथित ... मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत: गले में कस मिला क्लच वायर क... इंदौर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का दुस्साहस: बारात में ढोलक बजा रहे युवक को लगे बंदूक के... उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दर... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किया 'पीडीए प्रणपत्र': बेटी के जन्म पर स... एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के... काहिरा के बाहरी रिंग रोड पर ईंधन टैंकर पलटने से हुआ भीषण हादसा: आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौ... सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ...
मध्यप्रदेश

50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा

नागदा जंक्शन। ग्रासिम उद्योग की स्टाफ कालोनी में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया। मंडी थाना सहित रतलाम व पिपलियामंडी में हुई चोरी का तरीका एक जैसा होने से चारों थाने की पुलिस मामले में जांच कर रही है।

शहर में पुराने बस स्टैंड के पास गली में सूने मकान में हुई 30 लाख रु. की चोरी के बाद ग्रासिम उद्योग की सुरक्षित स्टाफ कालोनी में तीन सूने मकानों में हुई लगभग 20 लाख रु. की चोरी ने पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया। 30 लाख रु. की चोरी में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से तीन आरोपितों की पहचान कर ली है। आरोपितों की लोकेशन राजस्थान के प्रतापगढ़ व उसके आसपास गांव की आ रही है।

इस क्षेत्र में आरोपितों को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं है। बिरलाग्राम में हुई चोरी में भी तीन आरोपित दिखाई दे रहे हैं। गवर्नमेंट कालोनी टटावत मैरिज गार्डन तक के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपित दिख रहे हैं। बायपास मार्ग पर पहुंचने के बाद आरोपितों ने मोबाइल पर चर्चा की। इसकी लोकेशन भी ट्रेस हो रही है।

गांव उमरना तक आरोपित दिखाई दे रहे हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि आरोपित रतलाम की ओर गए हैं। ऐसे ही रतलाम के शास्त्री नगर में व पिपलियामंडी में भी हुई चोरी का तरीका एक जैसा है। पुलिस चारों थाने में हुई घटनाओं के फुटेज व मोबाइल लोकेशन आपस में ट्रेस कर रही है।

कुछ तथ्य ऐसे मिले हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि चारों स्थानों पर चोरी एक ही गैंग द्वारा की गई है। चारों थानों की पुलिस मिलकर आरोपितों तक पहुंचने की योजना बना रही है। जल्द ही पुलिस आरोपित तक पहुंचने का दावा कर रही है।

बीती रात भी चोरों ने प्रकाश नगर में किया हाथ साफ

 

बड़ी चोरी तो ठीक छोटे चोर भी शहर में सक्रिय हो गए हैं। बीती रात प्रकाशनगर गली नंबर 2 में गणेश शर्मा अपने परिवार के साथ आधे घंटे कहीं मिलने गए थे, इतने में चोर घर का ताला तोड़ 17 हजार रु. नकद व एक चांदी की पायजेब ले गए। ऐसे ही महात्मा गांधी मार्ग पर दो दिन पूर्व सामान ले रहे किसान के झोले में रखे 70 हजार रुपये अज्ञात आरोपित लेकर चंपत हो गया। दोनों मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

 

 

Related Articles

Back to top button