ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

बड़ा हादसा टला! बेंगलुरु में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग, इंजन में धधकी आग

बेंगलुरु से कोच्चि जाने वाली फ्लाइट को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब उसके एक इंजन में आग लग गई. फ्लाइट की आनन-फानन में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई है और तत्काल प्रभाव से आग को बुझाया गया. इस बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया. मामला बीते दिन आधी रात का है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की लैंडिंग रात 11 बजकर 12 मिनट पर हुई. इस बीच पूरी तौर पर इमरजेंसी घोषित की गई. विमान के लैंड होते ही आग बुझा ली गई.

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के प्रवक्ता का कहना है कि सभी 179 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है. इंजन में आग लग गई थी, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग हुई और आग पर काबू पाया गया.

फ्लाइट के दाहिने इंजन में लगी आग

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रवक्ता का कहना है कि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी वैसे ही देखा गया कि दाहिने इंजन से आग की लपटें निकल रही हैं. इसे देखते ही तुरंत फैसला लिया गया कि विमान की वापस लैंडिंग करानी होगी और एहतियातन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. साथ ही साथ ग्राउंड सर्विस ने भी आग लगने की सूचना दी थी, जिसके चलते ही सभी को सुरक्षित निकाला गया.

आग लगने के कारणों का नहीं लगा पता

उन्होंने बताया कि चालक दल ने किसी भी यात्री को कोई चोट न पहुंचे इसके लिए पूरी सुरक्षा बरतते हुए सभी को बाहर निकाला. आग लगने की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. साथ ही साथ यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है. फ्लाइट में किस वजह से आग लगी है इसका पता लगाने के लिए रेगुलेटर के साथ गहन जांच की जाएगी.

Related Articles

Back to top button