ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में फैला डायरिया, एक ही गांव के 35 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

अत्यधिक पड़ रही गर्मी और बदलते मौसम के चलते ग्रामीण इलाकों में डायरिया, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम फैलना शुरू हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। बलौदा बाजार के पलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम बालौदी में फैली गंदगी, दूषित पानी और खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें से 19 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में भर्ती कराया गया है जबकि कई मरीजों को  जिला अस्पताल और रायपुर में भी रिफर किया जा चुका है। डायरिया और मौसमी बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बलौदा बाजार के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी महिश्वर स्वास्थ्य दल के साथ ग्राम बलौदी पहुंचे। गांव में पहले डायरिया पीड़ित पालेंद्र कुमार के घर गए। जानकारी लेने के बाद पूरे गांव का दौरा किया।

बलौदा बाजार जिले के पलारी में आने वाले ग्राम बलौदी और कुसमी में डायरिया का प्रभाव देखने मिल रहा है। पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों की ओपीडी 100 के पार रही है। वजह दोनों गांव से डायरिया से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें 25 से 30 लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे, जबकि बच्चों को डायरिया की शिकायत पर भर्ती किया गया है। वहीं वायरल बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारी के मरीज अस्पताल पहुंचे हैं।

पलारी से लगे ग्राम बलौदी में 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी तरह कुसमी में 5 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। डॉक्टरों ने बीमारी फैलने की सबसे बड़ी वजह शादी विवाह का सीजन बताया है। कई लोग शादी से गांव लौटे है। खान-पान की वजह से बीमारी फैल रही है। इसके अलावा गांव में पानी का साधन एक मात्र तालाब है जिसका इस्तेमाल जानवर और ग्रामीण एक साथ करते हैं। तालाब में ही नहाते हैं, वहीं पानी के लिए सार्वजनिक नालों और टंकियों में भरे पानी का इस्तेमाल करते हैं।

Related Articles

Back to top button