ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

खुदकुशी से पहले दुष्कर्म के आरोपित ने बनाया वीडियो- लड़की और उसके परिवार पर लगाया प्रताड़‍ित करने का आरोप

 टीकमगढ़। दुष्कर्म के आरोपित का फांसी लगाकर जान देने से पहले का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जो खरगापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस मामले की अब जांच भी शुरू हो गई है। इसके पहले आरोपित के स्वजनों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए थे, लेकिन अब वीडियो सामने के आने के बाद जांच बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को पिपरा बिलारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय मूरत यादव का शव उसके घर से 200 मीटर दूर कटहल के पेड़ पर लटका मिला था। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसके पहले 19 मई को खरगापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मूरत यादव को हिरासत में लिया था।

थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इसके बाद टीकमगढ़ पुलिस ने मूरत की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला और बाद में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला था।

जबकि इस मामले में पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद एसपी रोहित काशवानी ने प्रधान आरक्षक आदर्श मुनि त्रिपाठी और आरक्षक मुकेश अहिरवार को लाइन अटैच कर दिया था।

अब वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में मूरत जेल नहीं जाने के साथ ही लड़की व उसके स्वजनों पर जमीन उसके नाम करने के साथ ही पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में उसने मुख्यमंत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की और उसके स्वजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीओपी राहुल कटरे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button