ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

आग उगलती दिल्ली… गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री पार

देश के तमाम राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं. आसमान से आग बरस रही है. धरती तप रही है. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में डराने वाला तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है.

गर्मी के सितम को देखते हुएदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं. इसका पैसा भी दिया जाएगा.उपराज्यपाल ने कहा है कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है. जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आता, यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी.

‘पानी और नारियल पानी की व्यवस्था की जाए’

अधिकारियों का कहना है कि डीडीए को एलजी ने 20 मई को निर्देश दिए थे. इसमें कहा था कि निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए पानी और नारियल पानी की व्यवस्था की जाए. उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने कहा है कि मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, आईएंडएफसी, एमसीडी, एनडीएमसी, बिजली विभाग, डीयूएसआईबी के अधिकारियों की तत्काल बैठक आयोजित करें. मजदूरों और कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 के करीब

दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप इसी से समझा जा सकता है कि यहां न्यूनतम तापमान 30 के करीब है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री ज्यादा है. आईएमडी ने ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी. कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार रहने की संभावना है. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए यह चिंता की बात है.

राजस्थान में मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’

इन दिनों राजस्थान भी भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा है कि अगले दो दिन तेज लू चलने का अनुमान है. हालांकि, इसके बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी. मंगलवार को राजस्थान में अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं. 31 मई से लू में कमी होने की संभावना है. जयपुर, बीकानेर, भरतपुर के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button