ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

लोकसभा चुनाव के बाद संदेशखाली में फिर हिंसा, पुलिस और महिलाओं में भिड़ंत, राज्यपाल ने ममता से की हस्तक्षेप की मांग

संदेशखाली में मतदान के 24 घंटे के बाद फिर से हिंसा भड़क उठी है. संदेशखाली के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट रूप से गड़बड़ी की सूचना मिली है. मारपीट, तोड़फोड़ और अशांति फैलाने के आरोप में 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रशासन संदेशखाली के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर शांति का संदेश दे रहा है. संदेशखाली की चार पंचायतों में धारा 144 जारी कर दी गई है. दूसरी ओर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर संदेशखाली हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

संदेशखाली के सरबेरिया गांव में ग्रामीणों ने रात भर तृणमूल के खिलाफ हिंसा की शिकायत की. बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक गांव में पहरा दे रहे हैं. सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस को एक प्रतिनिधिमंडल भी सौंपा गया. इस बीच, पुलिस और स्थानीय महिलाओं में भिड़ंत हुई है.

पुलिस और महिलाओं में झड़प

संदेशखाली के अगरघाटी का मंडलपाड़ा इलाके में झड़प की घटना घटी. मतदान के दिन इस गांव में पुलिस और भीड़ में झड़प की स्थिति बन गयी थी. रविवार सुबह जब पुलिस गांव में दाखिल हुई तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने उसे ले जाने की कोशिश की. तभी गांव की महिलाओं ने आरोपी को पुलिस के हाथ से छीनने की कोशिश की. रहवासियों ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया. फिर पुलिस गांव में घुसने लगी. केंद्रीय बल के जवानों को देख महिलाएं तालाब में कूद गईं.

राज्यपाल ने ममता से हस्तक्षेप की मांग की

इस बीच, राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कहा कि संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा की रिपोर्ट मिलने के बाद वह चिंतित हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत हस्तक्षेप करने और वहां शांति बहाल करने को कहा है.

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हिंसा की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में सूचित करने के लिए कहा है. अगर ऐसे हमले जारी रहे और निवासियों को प्रताड़ित किया गया, तो मैं उनके लिए यहां आने और रहने के लिए राजभवन के दरवाजे खोल दूंगा. उन्हें यहां सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाएगा.

दूसरी ओर, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस कथित तौर पर उन पर हमला करने वाले कुछ लोगों की तलाश में वहां गई थी, तो संदेशखाली के अगरघाटी गांव में महिलाएं रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) कर्मियों के साथ हाथापाई में शामिल हो गईं, पेड़ों की टहनियां गिरा दीं और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया.

Related Articles

Back to top button