ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
बिहार

बिना पासपोर्ट वीजा के नेपाल से भारत घुसा चीनी नागरिक, तलाशी में निकले पत्थर और नक्शा

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. ब्रह्मपुरा थाने के लक्ष्मी चौक इलाके से पुलिस ने बगैर वीजा के भारत में प्रवेश करने वाले चीनी नागरिक ली जियाकी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसकी पहचान चीन के दाजहोंग गांव, कैंगशान काउंटी शेडोंग प्रांत नंबर 75 के रूप में हुई है. उसके खिलाफ भारत में अनाधिकृत घुसपैठ की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने तलाशी में उसके पास से चीन का एक पासपोर्ट, मोबाइल, चार्जर, आइडी कार्ड, बस टिकट, एक विजिटिंग कार्ड, चाइनीज नोट, नेपाली व भारतीय रुपये, दाढ़ी बनाने वाली मशीन, चीन का मैप, तीन पत्थर की छोटी मूर्ति, तीन छोटे-छोटे पत्थर व दो फोटो जब्त किए गए हैं. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

बस के जरिए नेपाल से आया भारत

चीनी नागरिक ली जियाकी को देखकर लक्ष्मी चौक पर स्थानीय लोगो को शक हुआ. उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी. इसके बाद ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह ठीक से अंग्रेजी और न ही हिंदी बोल पाया. पासपोर्ट एवं नागरिकता पहचान पत्र के अवलोकन से पता चला कि विदेशी नागरिक चीन का है. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वह बीएस के जरिए नेपाल से भारत आया था.

एक्सपर्ट के जरिए हुई बात

इधर, विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद आइबी, खुफिया समेत कई जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की. उसकी बात समझने के लिए चीनी भाषा के एक्सपर्ट को भी बुलाया गया. एफआईआर में कहा गया है की बिना वीजा के भारत में प्रवेश करना विदेशी अधिनियम 2004 का उलंघन है, जो एक संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है. पुलिस का कहना है की विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी की सूचना उचित माध्यम से आगे भेजे जा रही है.

Related Articles

Back to top button