ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

कन्फ्यूज हुआ Air india, कुणाल कामरा का नाम देखते ही रद्द कर दिया टिकट

कुणाल कामरा का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। चार एयरलाइंस द्वारा लगाए गए बैन का खामियाजा स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ साथ अब उनसे मिलते-जुलते नाम वालों को भी भुगतना पड़ रहा है। दरअसल एयर इंडिया ने तीन फरवरी को कुणाल कामरा का नाम देखते ही उनका टिकट कैंसल कर दिया हालांकि बाद में पता चला कि वह कॉमेडियन नहीं बल्कि ​कोई और ही है।

जानकारी के अनुसार बॉस्टन के रहने वाले कुणाल कामरा भारत में अपने परिजनों से मिलने आए थे, लेकिन उनके नाम के चलते एयर इंडिया ने उनका टिकट कैंसल कर दिया। अमेरिकन कुणाल ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी को जयपुर से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट बुक की थी लेकिन जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें उनके टिकट कैंसल हो जाने के बारे में पता चला। जब वह चेक इन करने के लिए काउंटर पर पहुंचे तो स्टाफ ने उन्हें बताया कि वह ब्लैक लिस्टेड हैं। हालांकि पहचान पत्र दिखाने के बाद नामों की ये कन्फ्यूजन सुलझी और एयर इंडिया ने उन्हे उड़ान भरने की इजाजत दी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा पर पाबंदी लगा रखी है। यह हमारे सिस्टम में दर्ज है, जिसकी वजह से दूसरे कुणाल कामरा का नाम खुद ही खारिज हो गया, लेकिन बाद में पता चलने पर उन्हें विमान में सवार होने दिया गया। गौरतलब है कि हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को मुंबई से लखनऊ जाने वाली उड़ान में कथित रूप से एक एंकर को परेशान किया था जिसके बाद विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सलाह पर इंडिगो और एयर इंडिया समेत चार विमानन कंपनियों ने कुणाल पर अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। इंडिगो ने उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया, जबकि अन्य कंपनियों ने इसकी मियाद नहीं बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button