ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
देश

आंध्र प्रदेशः चंद्रबाबू नायडू सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं पवन कल्याण, 12 जून को शपथ ग्रहण

आंध्र प्रदेश की नई सरकार का गठन जल्द होने वाला है. तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू इस महीने की 12 तारीख को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. साथ ही चंद्रबाबू नायडू सरकार में किन किन चेहरों को जगह दी जाएगी इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस बीच, ऐसा माना जा रहा है कि सरकार में जन सेना पार्टी मुखिया पवन कल्याण को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उनको लेकर स्थिति साफ होती दिखाई दे रही है.

एक तरफ पवन कल्याण के हाथ में कई फिल्में हैं, तो दूसरी तरफ जनता से किए गए वादे हैं, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पवन कल्याण को नई चंद्रबाबू नायडू कैबिनेट में शामिल होना चाहिए या नहीं? इसको लेकर खुद पवन कल्याण दुविधा में हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इसको लेकर सफाई दी थी. उनका कहना था कि वह आंध्र प्रदेश की नई सरकार में शामिल होने के इच्छुक हैं. इसके कहा जाने लगा कि जन सेना पार्टी के मुखिया उपमुख्यमंत्री पद की उम्मीद कर रहे हैं.

डिप्टी सीएम बन सकते हैं पवन कल्याण

उधर, टीडीपी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि डिप्टी सीएम पद के लिए पवन कल्याण का नाम लगभग फाइनल हो चुका है. साथ ही ऐसा लग रहा है कि चंद्रबाबू ने पवन कल्याण को अहम विभाग देने का फैसला किया है. अतीत में, दोनों नेताओं ने बार-बार कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बाधित हो गई है और वाईआरसीपी सरकार ने स्थानीय निकायों और पंचायतों को उचित रूप से धन आवंटित नहीं किया है. इसके साथ ही टीडीपी और जन सेना पार्टी के हलकों में चर्चा है कि गृह विभाग और ग्रामीण विकास विभाग पवन कल्याण को दिए जाने की संभावना है. हालांकि अगले दो दिनों में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

चुनाव में चंद्रबाबू नायडू ने किया सूपड़ा साफ

मालूम हो कि हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश चुनाव में टीडीपी, बीजेपी और जन सेना पार्टी के गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है. जहां तक ​​विधानसभा सीटों का सवाल है, टीडीपी ने 135, बीजेपी ने 8 और जन सेना पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव में टीडीपी ने 16, बीजेपी ने 3 और जन सेना ने 2 सीटें जीती हैं. इधर, वाईएसआरसीपी ने 11 विधानसभा सीटें और 4 लोकसभा सीटें जीती हैं.

Related Articles

Back to top button