ब्रेकिंग
Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा...
देश

शाहीन बाग ने बना दी जोड़ी, CAA प्रदर्शन के दौरान हुआ प्‍यार, अब निकाह करने जा रहे दो प्रेमी जोड़े

नई दिल्‍लीः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के खिलाफ पिछले 55 दिनों से प्रदर्शनकारी शाहीन बाग रास्ते को बंद करके धरने प्रदर्सन पर बैठे हुए हैं। वहीं शाहीन बाग प्रदर्शन अब युवाओं की मोहब्बत का गवाह बन गया है। शाहीन बाग ने दो लोगों की जोड़ी बना दी और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 15 दिसंबर से कालिंदी-कुंज को नोएडा से जोड़ने वाली इस सड़क पर महिलाएं शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाएं नुक्‍कड़ नाटक, रैली, भाषण के जरिए सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। वहीं इस प्रदर्शन में युवा और छात्र भी पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर अब युवाओं के बीच प्रेम भी पनपने लग गया है। बताया जा रहा है यहां पर दो जोड़ों को आपस में प्यार हो गया और उनके रिश्ते को परिवार ने भी मंजूरी दे दी। दोनों जोड़ों मेें से एक 7 फरवरी को तो दूसरा 8 फरवरी को शादी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन जोड़ों का प्रदर्शन के दौरान आपसी तालमेल इतना अच्छा हो गया कि उन्होंने हमेशा साथ रहने का फैसला किया। इनके परिवार एक-दूसरे को जानते थे इसलिए वे लोग भी शादी को मान गए।

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक जोड़े जुनैदा और समर के बीच प्रदर्शन के दौरान बातचीत शुरू हुई जो प्‍यार में बदल गई। अब दोनों 7 फरवरी को निकाह करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी जोड़ी जीशान और आयशा की है, ये दोनों 8 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ही जीशान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया। बाद में परिवार वालों ने भी इस पर सहमति दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button