ब्रेकिंग
Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प... Risali Nagar Nigam Politics: भिलाई-चरोदा और रिसाली में निकाय चुनाव की हलचल; विकास कार्यों के दावों प... Palamu News: करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; कोयल नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1... CCL Magadh Coal Theft Raid: मगध-अमरपाली में CISF की बड़ी कार्रवाई; 200 टन अवैध कोयला किया जब्त Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न; तिलैया विजेता, गोपाल... Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; इंसास और AKM राइफल सम... Dhanbad Binod Bihari Mahato Jayanti: 'पढ़ो और लड़ो' के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जय...
टेक्नोलॉजी

डायरेक्ट USB सॉकेट से चार्ज करते हैं स्मार्टफोन? फोन तो खराब होगा ही साथ में हो सकता है धमाका

एक तरफ जहां लोग स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए अभी एडप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं अब कई घरों में स्मार्ट स्विचबोर्ड का इस्तेमाल होने लग गया है. इनमें डिवाइस चार्जिंग के लिए USB पॉइंट बना होता है, जिसके जरिए बिना एडप्टर के डायरेक्ट स्मार्टफोन को चार्ज किया जा सकता है. अब कई दीवार आउटलेट्स और पावर स्ट्रिप्स में USB सॉकेट्स उपलब्ध होते हैं. हालांकि, इस तरीके की चार्जिंग के भी कुछ नुकसान हैं. आइए जानते हैं कि क्या समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं…

  • ओवरहीटिंग और आग लगने का खतरा: अगर USB सॉकेट का वोल्टेज और करंट आउटपुट स्मार्टफोन के चार्जिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक नहीं है, तो इससे ओवरहीटिंग हो सकती है, जो कि आग लगने का कारण बन सकता है.
  • बिजली के झटके का खतरा: अनप्रोटेक्टेड और सस्ते USB सॉकेट्स बिजली के झटके का खतरा बढ़ा सकते हैं. डायरेक्ट यूएसबी चार्जिंग बोर्ड के मामले में भी ऐसा ही हो सकता है.
  • बैटरी और हार्डवेयर का नुकसान: गलत वोल्टेज और करंट आउटपुट से स्मार्टफोन की बैटरी और दूसरे हार्डवेयर में नुकसान हो सकता है, जिससे फोन की लाइफ कम हो सकती है.
  • डेटा चोरी और मैलवेयर का खतरा: पब्लिक USB सॉकेट्स का इस्तेमाल करने से डेटा चोरी और मैलवेयर अटैक का खतरा हो सकता है, जिसे “जूस जैकिंग” कहा जाता है.

खतरे से बचने के लिए क्या करें?

  • क्वालिटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें: केवल ब्रांडेड और सर्टिफाइड USB सॉकेट्स और चार्जर का उपयोग करें, जो आपके स्मार्टफोन के चार्जिंग मानकों के अनुकूल हों.
  • वोल्टेज और करंट की जांच करें: तय करें कि USB सॉकेट का वोल्टेज और करंट आउटपुट आपके स्मार्टफोन के चार्जिंग मानकों के मुताबिक हो. ज्यादातर स्मार्टफोन्स के लिए यह 5V/2A होता है, लेकिन यह मॉडल पर निर्भर करता है.
  • सेफ्टी पर ध्यान दें: बिजली के झटके से बचने के लिए सॉकेट्स का इस्तेमाल करते समय उचित सेफ्टी तरीके अपनाएं. वहीं पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग करते समय डेटा ट्रांसफर को रोकने के लिए डेटा ब्लॉकिंग केबल्स का यूज करें.
  • अनऑफिशियल सॉकेट्स से बचें: बिना जानकारी वाले और अनप्रोटेक्टेड USB सॉकेट्स का इस्तेमाल न करें, खास तौर से पब्लिक प्लेस पर.
  • चार्जिंग टाइम पर ध्यान दें: अधिक समय तक स्मार्टफोन को चार्जिंग पर न छोड़ें. ओवरचार्जिंग से बैटरी की लाइफ कम हो सकती है और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ सकता है.

कुलमिलाकर डायरेक्ट USB सॉकेट से स्मार्टफोन को चार्ज करना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ खतरे भी जुड़े होते हैं. इन खतरों से बचने के लिए हाई क्वालिटी वाले चार्जिंग डिवाइस का उपयोग करें, पब्लिक सॉकेट्स से बचें और सही वोल्टेज और स्टैंडर्ड का पालन करें. सही सावधानियों के साथ, आप अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं. बेहतर होता है कि स्मार्टफोन को उसके ऑरिजनल चार्जर से पावर दी जाए वरना ब्लास्ट का खतरा रहता है.

Related Articles

Back to top button