ब्रेकिंग
Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प... Risali Nagar Nigam Politics: भिलाई-चरोदा और रिसाली में निकाय चुनाव की हलचल; विकास कार्यों के दावों प... Palamu News: करमा पूजा सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; कोयल नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1... CCL Magadh Coal Theft Raid: मगध-अमरपाली में CISF की बड़ी कार्रवाई; 200 टन अवैध कोयला किया जब्त Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में 5 दिवसीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न; तिलैया विजेता, गोपाल... Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन; इंसास और AKM राइफल सम... Dhanbad Binod Bihari Mahato Jayanti: 'पढ़ो और लड़ो' के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती; जय...
खेल

इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत, अफगानिस्तान… सेमीफाइनल से जुड़े इन बड़े सवालों के जवाब क्या आप जानते हैं?

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. इस ICC टूर्नामेंट के 9वें एडिशन के सेमीफाइनल में जिन चार टीमों ने अपनी जगह पक्की की है, उनके नाम इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत और अफगानिस्तान है. इन चारों टीमों में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. जबकि, भारत और अफगानिस्तान ने ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में कदम रखा है.

अब सवाल है कि किसका मुकाबला किससे होगा? इसका जवाब जानने के लिए अपने-अपने ग्रुप में चारों टीमों की स्थिति का पता लगाना जरूरी है. ग्रुप 1 में टीम इंडिया टॉप पर रही है जबकि अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर रही है. वहीं ग्रुप 2 से भले ही इंग्लैंड ने पहले क्वालिफाई किया पर वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. यानी साउथ अफ्रीका ने टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.

साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान, पहला सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2024 के दो सेमीफाइनल होंगे. भारतीय समय के हिसाब से ये दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 27 जून को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल त्रिनिदाद में होगा, जिसमें ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम यानी अफगानिस्तान का मुकाबला ग्रुप 2 के पहले नंबर की टीम साउथ अफ्रीका से होगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच सुबह के 6 बजे से खेला जाएगा.

भारत Vs इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल 27 जून की रात 8 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में ग्रुप 1 की नंबर वन टीम यानी भारत का मुकाबला ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रही इंग्लैंड की टीम से होगा. ये मैच गयाना में होगा. मतलब एक ही दिन पर दोनों सेमीफाइनल के नतीजे निकलेंगे और ये पता चल जाएगा कि फाइनल कौन खेलेगा?

T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनलिस्ट का ट्रैक रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप के 9 एडिशन में ये 5वीं बार होगा, जब टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलेगी. वो 2007 में 1 बार चैंपियन और 2014 में 1 बार रनर-अप रही थी. अफगानिस्तान की टीम का ये पहला सेमीफाइनल होगा. वहीं 2 बार की चैंपियन इंग्लैंड लगातार चौथी बार T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने जा रही है. साउथ अफ्रीका की बात करें तो 2014 के बाद सेमीफाइनल खेलने का ये उसके लिए पहला मौका होगा. ये उनका तीसरा T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल होगा. पहली बार उन्होंने सेमीफाइनल के लिए 2009 में क्वालिफाई किया था.

Related Articles

Back to top button