ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
दिल्ली/NCR

बंदा जेल से बाहर ना आ जाए, इस कोशिश में है पूरा तंत्र… सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुनीता

दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा है कि उनके पति (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल की तरह है. आम आदमी पार्टी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले के मामले में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट से 5 दिन की रिमांड की मांग की है.

सोशल मीडिया मंच X पर अपने एक पोस्ट में मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके पति को 20 जून को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तुरंत उस पर स्थगन आदेश ले लिया गया.

उन्होंने अपने पोस्ट में आगेकहा, “अगले ही दिन सीबीआई ने केजरीवाल को आरोपी बना दिया और आज उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि वह आदमी (केजरीवाल) जेल से बाहर न आएं. यह कानून नहीं है. यह तानाशाही है, यह आपातकाल की तरह है.”

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना थी, तब बीजेपी अचानक से बौखला गई और उसने एक ‘फर्जी मामले’ में उन्हें सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया.

Related Articles

Back to top button