ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
मध्यप्रदेश

फोन पर बात करते बैंक की छत पर पहुंची युवती, कूदकर की आत्महत्या..

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कनाड़िया क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर एक युवती ने अपने ऑफ़िस की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के आलोक नागर का है।

जहां पर रहने वाली बुलबुल नाम की युवती ने अपने ऑफ़िस की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ऑफ़िस की उस दिन छुट्टी थी और वह मोबाइल पर बात करते हुए छत पर पहुंची और कुछ देर छत पर किसी से फ़ोन पर बात की फिर उसके बाद ऊपर से छलांग लगा दी।

छत पर घूमने और नीचे कूदने की घटना छत पर लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी युवती के मोबाइल की भी जांच करवा रही है, जिससे कि सुसाइड के कारण का पता चल सके, युवती फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर पहुंची और छलांग लगा दी और नीचे रेलिंग पर जा गिरी।

Related Articles

Back to top button