ब्रेकिंग
US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ...
राजस्थान

1857 में जिन्होंने अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के, ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के गांव के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के प्रत्येक गांव को स्वातंत्र्य ग्राम घोषित करेंगे. हर स्वातंत्र्य गांव में 1 करोड़ रूपए खर्च करके स्मारक बनाए जाएंगे. इसके तहत राजस्थान के नागौर में आसोप, गुलर और आलनियावास को चिन्हित किया गया है. इसके अलावा भी कुछ अन्य गांवों को इस योजना से जोड़ा जाएगा.

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राज्य के सभी प्राचीन धरोहर और यादगार स्मारकों को विकसित किया जाएगा. राजस्थान के अंदर 2006 से राज्य के महापुरुषों के पैनोरमा बनाने का काम शुरू हुआ था. उसी समय नागौर जिले में तेजाजी महाराज, मीरा बाई, जांभोजी महाराज और अमर सिंह राठौड़ के पैनोरमा बनाने तय हुए थे. राज्य के सभी महापुरुषों के पैनोरमा तैयार किए गए. महापुरुष किसी दल के नहीं होते, पूरे प्रदेश के होते हैं.

सालों से शोध के लिए आते रहे हैं लोग

नागौर के अमरसिंह राठौड़ के जीवन पर पीएचडी के शोध विषयों में शामिल किया गया है. स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को साल में एक बार इन पैनोरमा का भ्रमण करवाना होगा. इसके लिए जिला स्तरीय पर्यटन समिति को निर्देशित किया गया है. अमर सिंह राठौड़ पैनोरमा की टूट-फूट को दुरुस्त करवाया जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में बने महापुरूषों के स्मारक व धरोहर स्थलों को विकसित किया जाएगा. इस दौरान मूंडवा एसडीओ लाखा राम, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया, सूचना जनसंपर्क अधिकारी अजीतसिंह मातवा, खरनाल सरपंच शिवदेवराम धोलिया समेत कई लोग मौजूद थे.

पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी

लखावत ने अमर सिंह राठौड़ पैनारमा स्थल पर पौधारोपण किया और पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर मौजूद कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी. इसके बाद आरएचए अध्यक्ष लखावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती खरनाल स्थित लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी व अन्य लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि तेजाजी महाराज समेत सभी लोक देवता हमारे लिए पूजनीय हैं. इनकी वजह से हमारी लोक संस्कृति जीवित है. आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए हमें इन लोक देवी-देवताओं के स्थान का भरपूर विकास करवाना होगा. इसके लिए प्रदेश सरकार समेत सभी लोग प्रतिबद्ध हैं. जल्द ही प्रदेश सरकार से राशि स्वीकृत करवाकर भी इन स्थानों का विकास करवाने के प्रयास किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button