ब्रेकिंग
Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद... Kasganj Plane Crash: कासगंज में गिरा चेतक एविएशन का ट्रेनी विमान; महिला पायलट घायल, हाई-वे पर मचा हड़... Delhi Power Demand: दिल्ली में बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 8748 मेगावाट के साथ इतिहास रचा Petrol-Diesel Limit Update: 1 जुलाई से खत्म होगी 200 लीटर की लिमिट; पेट्रोल पंप पर फिर से सामान्य हो... Ferozepur News: बिजली कटौती से बेहाल किसान; पावरकॉम दफ्तर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार को घेर... Himachal Rail News: पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी; कांगड़ा वैली ट्रेन के नियमित संचालन ... Amritsar Crime News: पुलिस का नशा और गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; भारी मात्रा में हथियार और ड्रग ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से मुंबई के लिए पहले ही दिन विमान की पूरी सीट फुल

जबलपुर। सोमवार से विमान सेवा प्रारंभ हो गई। इंडिगो का विमान समय पर पहुंचा और मुंबई के लिए रवाना हुआ। पहले ही दिन यह विमान फुल रहा। मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होकर विमान निर्धारित समय पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वर्षा के चलते वाटर सैल्यूट नहीं दिया जा सका। इंडिगो मुंबई-जबलपुर-मुंबई रूट पर एयरबस 350 का संचालन कर रहा है। 186 यात्री क्षमता वाले इस विमान में मुंबई से 183 यात्री जबलपुर आए, तो जबलपुर से 180 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए।

शनिवार को रहेंगी दो उड़ान

इस रूट पर स्पाइस जेट की साप्ताहिक उड़ान संचालित की जा रही है। यह उड़ान सप्ताह में महज एक दिन शनिवार को है। स्पाइस जेट का विमान सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर प्रत्येक शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। वहीं आधे घंटे यहां रुकने के बाद विमान दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरकर चार बजकर 20 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचता है। इसके चलते शनिवार को मुंबई के लिए दो उड़ानें रहेंगी। दो उड़ानों के चलते यात्रियों को कम किराया भी चुकाना होगा।

लंदन से आई महिला

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी ऋषि अग्रवाल की बहन रिचा अग्रवाल लंदन से मुंबई आईं। पहले उन्होंने बाया इंदौर से जबलपुर के लिए टिकट करवाया था, क्योंकि उस समय मुंबई के लिए सीधी उड़ान सेवा नहीं थी। जैसे ही उन्हें विमान सेवा प्रारंभ होने की जानकारी लगी तो उन्होंने मुंबई से जबलपुर के लिए टिकट लिया। उनके साथ उनकी बेटी अनन्या अग्रवाल भी आई है। दोनों को एयरपोर्ट लेने उनके भाई ऋषि अग्रवाल और उनकी बेटी माही अग्रवाल पहुंचे।

यह रहेगा शेड्यूल

सुबह 10.00 बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान

सुबह 11.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग

दोपहर 12.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से उड़ान

दोपहर 2.45 बजे मुंबई पहुंचेगा।

मुंबई के लिए सीधी वायुसेवा से जबलपुरवासियों में उत्साह

जबलपुर से मुंबई सीधी वायुसेवा के शुभारंभ के अवसर पर नगरवासियों में बेहद उत्साह रहा। यात्रियों ने जबलपुर से मुंबई तक की यात्रा की। वायुसेवा संघर्ष समिति के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि मुंबई वायुसेवा के आरंभ होने से जबलपुर देश की आर्थिक राजधानी से सीधे जुड़ गया है। नगर के उद्योगपति, व्यापारी, चिकित्सा क्षेत्र एवं उच्च शिक्षा के लिए बाहर पढ़ रहे युवाओं में भी इस वायुसेवा को लेकर उत्साह देखने को मिला है।

एक सितंबर से जबलपुर बेंगलुरु से भी विमान सेवा शुरू

एक सितंबर से जबलपुर बेंगलुरु से भी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। समिति के सदस्यों ने जबलपुर विमानतल पहुंचकर इंडिगो वायुसेवा के स्थानीय प्रबंधन से भेंट कर उन्हें मुंबई वायुसेवा के लिए धन्यवाद दिया। इंडिगो के कार्यपालक निदेशक के नाम एक पत्र भी सौंपा जिसमें जबलपुर को पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता आदि शहरों से जोड़ने की मांग की। समिति के जितेंद्र पचौरी, बसंत मिश्रा, अरुण पवार, प्रीति चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button