ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
मध्यप्रदेश

Budget 2024-25 को कृष्णा गौर ने बताया सर्वांगीण विकास वाला बजट, विभा पटेल बोली- चुनाव में किए वादों को भूल गई सरकार

भोपाल: मध्य प्रदेश का पूर्ण बजट विधानसभा में पेश हो चुका है जिस पर आज चर्चा होनी है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्य लगातार मुख्यमंत्री को इस बजट के लिए अपनी बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य मंत्री कृष्णा गौर का कहना है कि निश्चित तौर पर यह बजट युवाओं की आस महिलाओं के विश्वास और किसानों के सर्वांगीण विकास वाला बजट है।

मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। लाडली बहन को दी जाने वाली राशि के जवाब में कृष्णा गौर का कहना है कि कांग्रेस झूठ प्रचारित कर रही है कि लाडली लक्ष्मी बहन योजना बंद हो जाएगी जबकि बजट में इसके लिए भी प्रावधान किया गया है।

वहीं दूसरी ओर बजट पास होने के बाद महिला कांग्रेस ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपी। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि ना ही सरकार ने बजट में लाडली बहन योजना के लिए कोई प्रावधान किया और ना ही विधानसभा चुनाव में किए हुए वादों को लेकर बजट में कोई प्रावधान है। जिसको लेकर वह मांग करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को ज्ञापन देने आई हैं।

Related Articles

Back to top button