ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
बिहार

बेगुसराय: मामा की शर्मनाक करतूत! घर में रह रही भांजी के साथ किया बलात्कार

दुनिया में एक बच्चे के लिए माता-पिता के बाद अगर कोई आता है तो वह हैं उसके मामा या मौसी या फिर चाचा. किसी भी बच्चे को सबसे ज्यादा इन्हीं के साथ सुरक्षित समझा जाता है लेकिन ये वही देश है जहां कंस जैसे मामा भी हुए हैं जिन्होंने अपने ही भांजे कृष्ण को मारने के लिए ना जाने कैसे-कैसे प्रपंच रचता है. खैर… वह तो द्वापर था… लेकिन ये कलयुग है. इस युग के लिए तो वैसे भी ये कहा गया है कि यहां रिश्तों की कोई अहमियत नहीं है. ताजा मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है. यहां एक मामा ने अपनी ही भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया.

बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये घटना सामने आई जहां एक कलयुगी मामा ने नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार किया. घटना बछवारा थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डायल-112 को यह सूचना मिली थी कि जहानपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका मामा ही है. घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की गई. इसके बाद नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात सामने आई. घटना को एसपी मनीष ने गंभीरता से लेते हुए डीएसपी तेघरा के नेतृत्व में बछवारा थाने की पुलिस की टीम बनाई, और आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया.

मायके में ही रहती है पीड़िता की मां

आरोपी की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के जहानपुर के रहने वाले 35 साल के बेटे मोहम्मद अंसार के रूप में हुई है. आरोपी दो बच्चों का बाप है और पेशे से ड्राइवर है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा है. इस संबंध में आरोपी की मां ने बताया कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं. वह मायके में ही रहती हैं. पीड़िता की मां ने कहा कि मेरे भाई ने ही मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. बेटी दसवीं क्लास में पढ़ती है. इतना कहकर पीड़िता की मां भी बेसुध हो गईं. आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button