ब्रेकिंग
नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत
खेल

हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज, क्या वजह है पत्नी नताशा से जुड़ी?

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले एक बात साफ हो गई और वो ये कि हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है, जिसमें पहले T20 सीरीज खेली जाएगी. हार्दिक पंड्या 3 मैचों की T20 सीरीज तो खेलेंगे. मगर वो उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. अब सवाल है ऐसा क्यों? वजह निजी तो बताई जा रही है लेकिन वो क्या है? क्या वो वजह उनकी पत्नी नताशा से जुड़ी हो सकती है?

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी. वहीं T20 सीरीज 30 जुलाई को खत्म हो रही है, जिसके बाद हार्दिक वापस इंडिया आ जाएंगे. अब सवाल है कि आखिर वो क्या निजी वजह हो सकती है, जिसके चलते हार्दिक पंड्या को श्रीलंका का दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ रहा है.

क्या पत्नी नताशा से जुड़ी है वनडे सीरीज नहीं खेलने की वजह?

वनडे सीरीज में नहीं खेलने को लेकर हार्दिक पंड्या ने BCCI को भी बता दिया है. वजह वही है निजी. तो क्या उनकी ये निजी वजह पत्नी नताशा से जुड़ी हुई हो सकती है? दरअसल, पिछले कुछ समय से हार्दिक और नताशा के आपसी रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है. कहने को दोनों पति-पत्नी हैं लेकिन हाल-फिलहाल में जो तस्वीरें देखने को मिली हैं, उससे संबंधों की डोर हिली हुई जान पड़ती है. आलम ये है कि बात दोनों के तलाक भी होती दिख रही है. तो क्या कही हार्दिक के श्रीलंका दौरा बीच में छोड़ने की वजह इसी से जुड़ी तो नहीं. जाहिर है इस मसले पर फिलहाल दावे से कुछ नहीं जा सकता है. और जो भी है वो बस कयास ही है.

अक्टूबर 2023 में खेला आखिरी वनडे

हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए आखिरी वनडे पिछले साल 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. पंड्या के लंबे समय से वनडे ना खेल पाने का इंतजार श्रीलंका में थम सकता था. लेकिन, अब निजी वजहों से ऐसा नहीं हो सकेगा.

T20 सीरीज में कप्तानी करेंगे पंड्या

हालांकि, इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये आ रही है कि हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में ना सिर्फ खेलेंगे बल्कि कप्तानी भी करेंगे. पहले ये खबर थी कि सूर्यकुमार यादव को भी कप्तान बनाया जा सकता है. लेकिन, अब कप्तान के नाम से सस्पेंस हट चुका है. हार्दिक पंड्या ही 27 से 30 जुलाई के बीच खेली जाने वाली T20 सीरीज में कप्तान होंगे.

Related Articles

Back to top button