ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

गुना जिला अस्पताल से कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी हथकड़ी ढीली कर फरार हो गया। इस मामले के सामने आते ही गुना पुलिस में हड़कंच मच गया है। फरार बदमाश को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं। जानकारी के अनुसार गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र निवासी तेगा पुत्र माखन पारदी जिला जेल गुना में बंद था। उसे 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। तेगा की निगरानी में एक एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

इसके बावजूद गुरुवार तड़के करीब 5 बजे तेगा ने हाथ की हथकड़ी ढीली की और जिला अस्पताल से भाग निकला। उसके साथ वार्ड में 2 अन्य कैदी भी भर्ती थे, उन्हें भी भनक तक नहीं लगी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने तेगा को बेड पर नहीं देखा, वह घबरा गए और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। गुना जिले के एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कैदी वार्ड पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

पुलिस के मुताबिक तेगा पारदी एक आदतन अपराधी है, उसे कुछ समय पहले राजस्थान की चूरू पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। गुना जिले में हत्या का प्रयास, चोरी सहित 7 आपराधिक मामले दर्ज होने की वजह से तेगा को पुलिस के हवाले कर दिया था। तभी से वह न्यायिक हिरासत में था।

Related Articles

Back to top button