ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

भिंड में सास की पीट-पीटकर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती गिरफ्तार

भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कल्याण बघेल और छोटा बेटा कालीचरण बघेल। सुखदेवी पिछले 30-35 सालों से बड़े बेटे कल्याण बघेल के साथ रह रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सुखदेवी अपनी चारपाई पर लेटी हुई थीं। छोटे बेटे कालीचरण बघेल की पत्नी लीला बघेल ने सोने की मोहरें और जमीन बंटवारे को लेकर अपनी सास से विवाद किया और लीला ने डंडे से सास पर हमला कर दिया।

इस दौरान कालीचरण अपनी मां के पास चारपाई पर बैठा रहा। मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला का नाती बृजेश दादी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बृजेश पुत्र कल्याण बघेल की रिपोर्ट पर कालीचरण बघेल, लीलावती बघेल और मुकेश बघेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

Related Articles

Back to top button