ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

आप की जीत में अपना भी सहयोग मानती है सपा, दिल्ली में पार्टी के चुनाव न लड़ने को बताया रणनीतिक कदम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद भी करारी शिकस्त झेल चुकी सपा का आत्मविश्वास चौंकाता है। दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि दिल्ली में रणनीतिक तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह वोटों के बिखराव को रोकने के लिए किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि वह जिस किसी राज्य में गए वहां भाजपा हारी।

रामगोपाल यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के आने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि आम आदमी पार्टी की जीत में परोक्ष रूप से सपा का भी हाथ है। यह और बात है कि पिछले चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस जरूर 9-10 फीसद वोट पाने में सफल हुई थी लेकिन बाकी छोटी पार्टियों को सम्मिलित रूप से एक फीसद वोट मिला था।

70 में से 63 सीट पर बढ़त

दिल्‍ली विधानसभा में मतगणना के बाद फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और अरविंद केजरीवाल का मुख्‍यमंत्री बनना तय है। आप 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा को सिर्फ 7 सीटें पर बढ़त बनाई है। आम आदमी पार्टी ने जहां कांग्रेस को दिल्ली में पनपने नही दिया है, वहीं दिल्ली में कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा को फिर से काफी पीछे रखा है।

आप के सभी चर्चित प्रत्याशी जीते चुनाव

मतगणना में आप के सभी बड़े चेहरे चुनाव जीत गए हैं या चुनाव जीतने के करीब हैं। इनमें नई दिल्‍ली से अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया, शकूरबस्‍ती से सत्‍येंद्र जैन, नजफगढ़ से कैलाश गहलोत, कालकाजी से आतिशी, राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा, सीमापुरी से राजेंद्र गौतम, बाबरपुर से गोपाल राय, तिमारपुर से दिलीप पांडेय, बल्‍लीमारान से इमरान हुसैन, ओखला से अमानतुल्‍ला खान और शाहदरा से रामनिवास गोयल शामिल हैं। सिर्फ करावल नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button