ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

भोपाल : रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। अब लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत देने जा रही है। लाड़ली बहनों को अब एक सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। बाकी की राशि की आपूर्ति प्रदेश सरकार खुद करेगी। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने कहा कि लाडली बहनों को सिलें डर के सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। प्रदेश में 40 लाख मात्र लाड़ली बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आने वाला है। ऐसे में हमारी लाड़ली बहनें जिनके पास उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन है जिनकी प्रदेश में संख्या लगभग 40 लाख के आसपास है। उन सभी हितग्राही बहनों को हम अपने वित्तीय संसाधन से ₹450 में गैस सिलेंडर की जो सब्सिडी देने की हमने घोषणा पहले से की उसे पूरी करने की दिशा में आज कैबिनेट के माध्यम से मद बनाकर उसे स्वीकृति प्रदान की है।

बता दें कि रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने जा रही है। इससे पहले लाडली बहनों के खाते में 1 अगस्त को अलग से 250 रुपए ज्यादा डालने की घोषणा की थी। बता दें कि सरकार लाडली बहनों को हर माह 1250 की आर्थिक मदद देती है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर लाडली बहना योजना से जुड़ी सभी महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डाले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button