ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

पुलवामा हमला: CRPF का शहीदों को सलाम, कहा-‘हम भूले नहीं, हमने छोड़ा नहीं’

14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। साल 2019 में आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से CRPF जवानों की बस को टक्कर मार दी। इस हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। आज पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी है, इस मौके पर सीआरपीएफ ने भी अपने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और लिखा-‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं।’ साल 2019 में भी जब जवानों पर आतंकी हमला हुआ तब भी CRPF ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था। शुक्रवार को CRPF ने ट्वीट किया कि-

“तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं।
गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।”

CRPF ने लिखा कि हम अपने भाईयों को सलाम करते हैं, जिन्होंने पुलवामा में देश के लिए जान दी, हम उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया था। 20 साल के पुलवामा इलाके के ही स्थानीय कश्मीरी युवक ने एक विस्फोटक से भरी गाड़ी से CRPF के काफिले को टक्कर मार दी थी। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। CRPF ने  पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले  मास्टरमाइंड और जैश के स्थानीय आतंकी कामरान को 100 घंटे के अंदर ही मौत के घाट उतार दिया था। 27 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button