ब्रेकिंग
Haryana Politics: 'एक परिवार या चेहरे को आगे करने से पार्टी को नुकसान', कुलदीप शर्मा की कांग्रेस अध्... Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और...
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में एक कमरे में मिले 45 गायों के शव, हालत ऐसी कि देखकर रूह कांप जाए

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मरदा गांव में लगभग 30 से 45 गायों की मौत हो गई। कारण यह है कि गायों को एक छोटे से कमरे मे ठूस ठूस कर रखा हुआ था। बता दें कि जिस जगह पर गायों को रखा गया था, वहां पर उनके लिए न तो चारा की व्यवस्था थी न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था थी। वहीं गायों की कई दिनों पहले ही मौत हो गई थी लेकिन बदबू फैलने के कई दिन बाद उनकों निकाला गया। गायों की हालत ऐसी बनी है कि उनपर मक्खियां भिनभिना रही है। एक के ऊपर दूसरी गाय का शव पड़ा है। कईयों में तो कीड़े लगे हुए हैं।

हालांकि केंद्र एवं राज्य सरकार ने गायों के लिए निर्देश जारी किया गया था कि अगर गायों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई हो जैसे कि उन्हें बंद स्थान में अधिक समय तक रखना। उन्हें सही प्रकार से भोजन पानी नहीं देना या उनकी बीमारी को नजर अंदाज करना सीधे तौर पर उस व्यक्ति की जिम्मेदारी होगी जो उसके देख भाल में लगे होंगे।

मामले में तहसीलदार ने कहा कि गायों की मौत की जांच और विश्लेषण के बाद ही जिम्मेदार का निर्धारण किया जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है। वहीं स्थानीय प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विस्तृत जांच के उपरांत ही कार्यवाही की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button