ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: वोटर्स की गिनती में इजाफा, इतने लाख बढ़े मतदाता, नई सूची जारी

बुधवार यानी 8 अगस्त को महाराष्ट्र में राज्य के चीफ इलेक्शन अधिकारी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर संशोधित मतदाता मसौदा सूची जारी कर दी है. सूची में 7.3 लाख मतदाता बढ़ गए हैं. महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए यह सूची जारी की गई है. चीफ इलेक्शन अधिकारी ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कुल 9,29,43,890 वोटर थे, जिनमें पुरुष वोटर 4,83,12,428 थे. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 4,50,17,066 थी. उन्होंने बताया कि इस सूची में 3,40,660 पुरुष मतदाता बढ़े हैं. वहीं महिलाओं की संख्या में भी 3,91,324 की बढ़ोत्तरी हुई है.

महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव अक्टूबर के महीने में होंगे. वहां कुल 288 सीटों पर मतदान होगा. पिछले विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से सरकार बनाई थी. हालांकि, उनकी सरकार अल्पमत में आ जाने से गिर गई थी. अभी फिलहाल महाराष्ट्र में NDA की सरकार है. BJP एकनाथ शिंदे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. वहीं दूसरी ओर INDIA गठबंधन ने भी अपने सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 59.99 प्रतिशत वोट पड़े थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी को 25.75 प्रतिशत वोट मिले थे, शिवसेना को 16.41 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस को 15.87 प्रतिशत और राष्ट्रवादी कांग्रेस को 16.71 प्रतिशत वोट मिले थे. भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटें दोनों ज्यादा थी. उसका शिवसेना के साथ गठबंधन था. हालांकि चुनाव के बाद शिवसेना ने गठबंधन तोड़ लिया.

पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में शिवसेना को 56 सीटें मिली थी. वहीं उसके सहयोगी कांग्रेस ने 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस को 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उद्धव ठाकरे गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन, NCP से अजीत पवार और शिवसेना के एकनाथ शिंदे की बगावत से सरकार गिर गई थी.

Related Articles

Back to top button