ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

ममता राज में हैवानियत की हद हो गई…कोलकाता रेप कांड पर बोले रविशंकर प्रसाद

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के बाद लोगों का गुस्सा गुस्सा फूट पड़ा है. देश भर के डॉक्टर नराजगी जाहिर कर रहे है. इन सब के बीच बीजेपी एमपी रविशंकर प्रसाद ममता बनर्जी पर हमलावर नजर आए. उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल खड़े करते हुए कहा, ममता जी,आपके राज में बंगाल में क्या हो रहा है? एक महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ, हैवानियत की हद हो गई. आज देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आपकी सरकार में तो हम जानते ही हैं कि चुनाव के वक्त विपक्ष का क्या हाल होता है. बंगाल में जो हो रहा है, वह सरकारी आतंक का भयावह सच है.

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की शुक्रवार सुबह को मृत पाई गई थी. महिला मेडिकल कॉलेज में ही पीजी सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़ित डॉक्टर के साथ रेप किया गया, रेप के बाद आरोपी ने उसे मौत के हवाले कर दिया.

ममता बनर्जी का बयान आया सामने

इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा की पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे. अगर पुलिस रविवार तक आरोपियों को नहीं पकड़ पायी, तो इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा. साथ ही रेजिडेंट डॉक्टर के गुस्से और मांग को जायज बताया है.

देश भर में हो रहा विरोध प्रदर्शन

देश के भीतर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के डॉक्टर सड़क पर है. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है. डॉक्टर ने एम्स के बाहर रोड भी ब्लॉक कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के डीसीपी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता ने कहा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में आने वाले सभी लोगों के नाम अब रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे. एम्स के अलावा आरएमएल, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग जैसे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन का असर सीधा ओपीडी में आए मरीजों पर पड़ेगा. आज से इमरजेंसी को छोड़कर सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स किसी भी डिपार्टमेंट में काम नहीं करेंगे.

जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के अनुसार 7 सदस्यीय एसआईटी गठित की है. साथ ही परिवार और रेजिडेंट डॉक्टरों की कोई मांग है तो उनका स्वागत है. गोयल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पहले ही रेप और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button