ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
मध्यप्रदेश

टॉयलेट गया था युवक, अचानक नीचे से झांकने लगा सांप, फिर जो हुआ…

मध्य प्रदेश में इंदौर में एक ऐसी घटना हुई है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है. यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत कालोनी स्थित एक मकान में आए दिन सांप निकल रहे थे. इसी बीच रविवार को परिवार का एक व्यक्ति टॉयलेट गया तो टॉयलेट सीट के अंदर से सांप झांकने लगा. उसे देखकर वह व्यक्ति उसी हाल में गिरते पड़ते भागा. इसके बाद रेस्क्यू टीम बुलाकर भले ही सांप को पकड़ लिया गया, लेकिन इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है.

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का घर खेतों में बना है और खेत में पानी भरने पर सांप घर में घुस रहे हैं. पीड़ित परिवार के महेश ने बताया कि उनके घर में एक के बाद दो कोबरा निकल चुके हैं. अब उनके घर के टॉयलेट में सांप निकला है. उन्होंने बताया कि आज सुबह परिवार के व्यक्ति टॉयलेट करने गए थे. वह अभी सीट पर बैठे ही थे कि उनकी नजर पड़ी, अंदर से एक कोबरा सांप झांक रहा था. इसके बाद वह गिरते पड़ते बाहर भागे और परिवार के अन्य लोगों को सूचित किया.

रेस्क्यू टीम ने किया काबू

इसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया. थोड़ी देर बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने इस सांप को काबू कर चिड़िया घर में छोड़ दिया है. बावजूद इसके, पीड़ित परिवार बहुत डरा हुआ है. उधर, वन अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार का घर खेत में बना हुआ है. चूंकि बारिश के मौसम में खेतों में पानी भर जा रहा है, ऐसे में सांप पानी से बचने के लिए घरों में घुसने लगे हैं. आसपास के अन्य घरों में भी सांप निकलने की सूचना है.

लोगों से सावधान रहने की अपील

वन रक्षकों के मुताबिक बारिश के मौसम में सांप और अन्य तरह के कीड़े मकोड़े निकलते ही है. दरअसल बारिश का पानी जब जमीन के अंदर बने बिल में भरता है, कीड़े मकोड़े निकलकर सुरक्षित और ऊंचे स्थान की ओर भागते हैं. ऐसे में उनके लिए खेतों में बने घर बेहद सुरक्षित लगते हैं. रेस्क्यू टीम ने इस मौसम में लोगों को सावधान रहने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button