ब्रेकिंग
Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर...
देश

दिल्ली रिजल्ट के बहाने शिवसेना का मोदी-शाह पर तंज, बाप रे! पूरी दिल्ली ‘देशद्रोही

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों से संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपराजेय नहीं हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ में उसके कार्यकारी संपादक राउत ने भाजपा की ‘धर्म केन्द्रीत’ राजनीतिक रणनीति की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल नीत दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपराजेय लग रही भाजपा दिल्ली में ‘ताश के पत्तों’ की तरह ढह गई।

राउत ने सवाल किया, भाजपा नेताओं ने पहले कहा था कि जो भगवा पार्टी को वोट नहीं देगा वह देशद्रोही होगा, तो क्या पूरी दिल्ली पर यह मुहर लगने वाली है? उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के परिणाम ऐसे संकेत हैं कि अब मोदी-शाह अपराजेय नहीं रहे। यह इंगित करता है कि मतदाता बेईमान नहीं हैं। राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक तूफान उठाया गया लेकिन मतदाता उसमें नहीं उड़े।” बेहद व्यंग्यात्मक टिप्पणी में राउत ने कहा, ‘‘कोई देश बिना धर्म के नहीं है, लेकिन धर्म का अर्थ देशभक्ति नहीं है… भगवान हनुमान का भक्त केजरीवाल दिल्ली में ‘राम राज्य’ ले आया जबकि भाजपा ने तो भगवान राम को लगभग चुनाव मैदान में उतार ही दिया था।”

इस चुनाव से सीख लेने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की तस्वीर कुछ यूं थी, हनुमान भक्त केजरीवाल और दिल्ली की जनता बन गई थी राम… राम मजबूती से हनुमान के साथ खड़े रहे।” राज्यसभा सदस्य ने कहा कि लोगों को अब इस ‘मिथक’ से बाहर निकल आना चाहिए कि सिर्फ मोदी और शाह ही चुनाव जीत सकते हैं। हालिया अंतरराष्ट्रीय यात्रा के अनुभव साझा करते हुए राउत ने कहा कि ताशकंद हवाई अड्डे पर वर्षों से वहां रह रहे दो भारतीयों ने कहा कि ‘‘भाजपा का बुलबुला अब फूट रहा है।” शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘भगवान राम भी पार्टी को चुनाव जीतने में मदद नहीं कर रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button