ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

इंदौर की यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करेंगे व्यापारिक संगठन, कलेक्टर-व्यापारियों ने बैठक में कई अहम फैसले

इंदौर: शहर का ट्रैफिक सिस्टम सुधारने सहित प्रमुख बाजारों में आम जन को होने वाली तकलीफ को दूर करने के उद्देश्य के साथ तमाम व्यापारिक संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ इंदौर कलेक्टर आशीष ने बैठक की। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक शहर में कई ऐसी सड़क और मार्केट हैं, जहां यातायात को लेकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग मार्केट के एम्पलाई कर सके, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

कलेक्टर की माने तो आगामी दो-तीन दिनों में मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग व्यापारिक क्षेत्र के लोग कर सकेंगे, इसको लेकर बैठक में व्यापारियों की ओर से सहमति बनी है। तमाम सुझाव के साथ ही व्यापारियों ने शहर के कई क्षेत्रों में फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण और अन्य विषय को भी कलेक्टर के सामने रखा है। व्यापारी ने आश्वासन दिया है कि वे प्रशासन का हर मुहिम में सहयोग करेंगे। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य तरह से सुधार लाने के लिए व्यापारिक संगठनों की हर माह के दूसरे बुधवार को बैठक ली जाएगी। इस दौरान मिलने वाली शिकायतों और सुझावों को जल्द ही अमल में भी लाने का प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि व्यापारियों और सामाजिक संगठन  के इस प्रयास से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार जरूर आएगा।

Related Articles

Back to top button