ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
उत्तरप्रदेश

SP साहब बन गए ‘मिल्खा सिंह’, ऐसा दौड़े कि गनर भी रह गया पीछे

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो देवरिया SP संकल्प शर्मा का है. बीते बुधवार को ‘भारत बंद’ को लेकर एससी/एसटी समाज ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया था. विरोध प्रदर्शन की सूचना पर SP संकल्प शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों की भीड़ हिंसक होती, उससे पहले ही SP संकल्प शर्मा ने अपनी चुस्ती-फुर्ती से इसे संभाल लिया. वह प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए डिवाइडर से छलांग लगाते हुए हाथ में डंडा लिए सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं.

हुआ यूं कि बीते बुधवार को एससी/एसटी समाज ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था. देवरिया जिले में भी हजारों की तादात में लोग प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे थे. इनमें से कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन के बीच माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी. जब इसकी सूचना SP संकल्प शर्मा को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और खुद कमान संभाल ली. प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए सड़क के बीच में बने डिवाइडर से SP संकल्प शर्मा ने छंलाग लगा दी और हाथ में डंडा लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़े.

अपने गनर से भी तेज दौड़े SP साहब

वहीं जब प्रदर्शनकारियों ने देखा कि SP संकल्प शर्मा तेज रफ्तार में दौड़ते हुए उनकी तरफ आ रहे हैं तो उनके बीच खलबली सी मच गई और सभी लोग वहां से भागने लगे. इन प्रदर्शनकारियों के पीछे पुलिस दौड़ रही थी. खास बात ये रही कि SP संकल्प शर्मा अपने ही मातहतों से काफी तेज दौड़ रहे थे. कोई भी पुलिस का जवान उनको पकड़ नहीं पाया. इस तरह SP संकल्प शर्मा की सतकर्ता की वजह से देवरिया में बवाल होते-होते बच गया.

भारत बंद के समर्थन में सपा और भीम आर्मी ने सुभाष चौक पर जमकर प्रदर्शन किया था और जुलूस निकाल दुकानें बंद कराईं थीं. बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भारत बंद का समर्थन किया था. पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा के कार्यकर्ताओं ने ‘भारत बंद’ के समर्थन में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की थी.

बसपा कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

सुभाष चौक पर भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर तख्ती, बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया था और यहां से जुलूस की शक्ल में कोतवाली रोड पर दुकानें बंद कराई थीं. पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था, जिससे भीड़ वापस जाने को विवश हुई. इस दौरान SP संकल्प शर्मा ने कहा कि आप लोग वापस चले जाएं, नहीं तो लाठीचार्ज करना पड़ेगा, तब लोग वापस गए और धरना समाप्त हो गया.

Related Articles

Back to top button