ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
मध्यप्रदेश

स्कूल में जन्माष्टमी मना रहे तो ईद क्यों नहीं? एमपी में सरकारी आदेश पर हो गया विवाद

जल्द ही देश जन्माष्टमी का पर्व मनाने जा रहा है. मध्य प्रदेश में भी श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हैं. इसी बीच, एमपी सरकार के जन्माष्टमी को लेकर दिए गए एक आदेश को लेकर सियासत छिड़ गई है. सरकार ने आदेश जारी किया है की जन्माष्टमी का त्योहार शासकीय रूप से मनाया जाएगा. सभी शैक्षणिक संस्थानों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी और उससे जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. अब इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की है.

एमपी में जन्माष्टमी को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मोहन यादव सरकार ने एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी शासकीय / अशासकीय स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व मनाना होगा. अब कांग्रेस ने इसका खुलकर विरोध किया है. कांग्रेस विधायक और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य आरिफ मसूद का कहना है कि यह देश गोडसे के विचारधारा से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा. अगर आप हिंदू धर्म के त्योहारों को तवज्जो दे रहे हैं तो मुस्लिमों के त्योहारों को भी मनाना चाहिए.

जन्माष्टमी मना रहे हैं तो ईद क्यों नहीं?

आरिफ मसूद ने कहा कि जब जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी घोषित है तो स्कूलों में आयोजन कराने का क्या मतलब है? एक तरफ सरकार मदरसों को लेकर कुछ और कहती है और स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने का सरकारी आदेश जारी करती है. ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, अगर जन्माष्टमी मानने का आदेश दे रहे हैं तो पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों का क्या? क्या सरकार ईद और गुरुनानक जयंती भी इसी तरह मनाएगी?

बीजेपी विधायक ने किया पलटवार

इसे लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को जन्माष्टमी और हिंदू त्योहारों से क्या आपत्ति है? कांग्रेस तुष्टिकरण को लेकर इतनी ज्यादा गंभीर है कि उसे जनभावनाओं का ख्याल ही नहीं है. मोहन यादव का धन्यवाद के उन्होंने ये आदेश जारी किया. क्या स्कूलों में हिंदू त्योहार मनाना अपराध है? स्कूलों में सारे त्योहार मनाए जाते हैं, हम सब मनाएंगे, ईद नहीं मनाएंगे ये कैसी बात है? मध्य प्रदेश में इससे पहले गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्कूलों में सरस्वती वंदना को लेकर सरकारी आदेश जारी हुआ था. इसके बाद संघ प्रचारकों द्वारा लिखी हुईं किताबें कॉलेज स्टूडेंट्स को पढ़ाने को लेकर भी विवाद हुआ था. अब नया विवाद जन्माष्टमी को लेकर उठ खड़ा हुआ है. फिलहाल सरकार का कहना है कि अगर इन आदेशों से कांग्रेस को लगता है की शिक्षा का भगवाकरण हो रहा है तो ये ही सही.

Related Articles

Back to top button